फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   suditi global won 9 medal

Etawah News: दूसरे दिन भी नौ पदक झटककर पहले स्थान पर रहा सुदिति ग्लोबल

Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 12 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
suditi global won 9 medal
इटावा। मेजर ध्यानचंद स्टेडियम सैफई में चल रही एथलेटिक्स प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी सुदिति ग्लोबल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा। नौ पदक जीतकर टीम पहले स्थान पर रही।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में इटावा, कानपुर, हरदोई, सीतापुर, लखनऊ, शाहजहांपुर, रायबरेली, मथुरा, टूंडला, अलीगढ़, हाथरस सहित 34 जिलों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता बालक अंडर-19 5,000 मीटर दौड़ से प्रारंभ हुई। इसमें अनुपम लखनऊ पब्लिक स्कूल कलांदी पार्क ने स्वर्ण पदक, निकुल मौर्या विद्याज्ञान पब्लिक स्कूल ने रजत और ज्ञानेंद्र सिंह सेंट्रल पब्लिक स्कूल लखनऊ ने कांस्य पदक जीता। अंडर 19 बालिका वर्ग 3,000 मीटर दौड़ में दीपा प्रजापति विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने स्वर्ण, श्रेया सिंह सेंट जेवियर्स स्कूल हरदोई ने रजत व आकृति दुबे सुदिति गलोबल एकेडमी इटावा ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

अंडर-17 बालक लंबी कूद में सचिन फौजदार एसजी पब्लिक स्कूल अकोला आगरा ने स्वर्ण, लव यादव सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा ने रजत व सुभाष पाल डीपीएस सीतापुर ने कांस्य पदक जीता। अंडर 17 बालिका लंबी कूद में निशा आरबीएस पब्लिक स्कूल हाथरस ने स्वर्ण, दिव्यांशी शर्मा मनिपाल पब्लिक स्कूल ओमेक्स सिटी लखनऊ ने रजत व दर्शिता सिंह सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर 14 बालक वर्ग की 800 मीटर दौड़ में सचिन कुमार विद्याज्ञान स्कूल ने स्वर्ण, प्रिंस एसआरएस मेमोरियल इंटरनेशनल फिरोजाबाद ने रजत और नितिन कुमार ने कांस्य पदक जीता।
अंडर 17 बालक 3,000 मीटर दौड़ में योगेंद्र कुशवाहा सेंट सीएफ एंड्रूज स्कूल आगरा ने स्वर्ण पदक, विनोद मौर्या विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने रजत व लोकेश चौधरी बृज स्थली एकेडमी मथुरा ने कांस्य पदक जीता है।
अंडर 14 बालिका 800 मीटर दौड़ में खुशबू धनगर कैंब्रिज स्कूल टूंडला ने स्वर्ण पदक, प्रत्यूषा राय विद्याज्ञान स्कूल ने रजत पदक व अंबिका लखनऊ पब्लिक स्कूल ने कांस्य पदक जीता। अंडर-19 बालिका 400 मीटर दौड़ में निकिता तिवारी विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने स्वर्ण, तान्या सिंह सेंट जेवियर्स हाईस्कूल हरदोई ने रजत व नेहा पार्वती राधाकृष्णन फार्मा स्कूल ने कांस्य पदक जीता। अंडर 17 गर्ल्स शॉर्टपुट में मुदिता अवस्थी डीपीएस कल्याणपुर कानपुर स्वर्ण पदक, सपना एसजी पब्लिक स्कूल अकोला आगरा ने रजत व मांशी सक्सेना ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर 17 बालक शॉट पुट में अखंड प्रताप सिंह लखनऊ पब्लिक कॉलेज आम्रपाली ने स्वर्ण पदक, ऋषभ चौधरी ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ ने रजत और तुषार शर्मा जीएसएम एजुकेशन एकेडमी मथुरा ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
अंडर-17 गर्ल्स ऊंची कूद में ओमनी यादव मणिपाल पब्लिक स्कूल लखनऊ ने स्वर्ण, इशिता यादव डीपीएस कल्याणपुर कानपुर ने रजत व सौम्या विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने कांस्य पदक जीता। अंडर-17 बालक ऊंची कूद में रितिक और आरबीएस पब्लिक स्कूल हाथरस ने स्वर्ण, प्रद्युम्न सुदिति ग्लोबल अकेडमी इटावा ने रजत व कार्तिकेय डबराल पार्वती राधा कृष्णा फार्मा स्कूल मथुरा ने कांस्य पदक जीता।
अंडर 14 बालक 100 मीटर दौड़ में सौरभ नारायण इंटरनेशनल स्कूल हाथरस ने स्वर्ण, मनीष यादव पद्मावती एकेडमी स्कूल बरेली ने रजत एवं रितेश सुदिति ग्लोबल एकेडमी ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालक 100 मीटर दौड़ में सचिन फौजदार एसजी पब्लिक स्कूल अकोला आगरा ने स्वर्ण, अतुल शर्मा एनएस इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ ने रजत और प्रियांशु राज पीटी दीनदयाल उपाध्याय एचडी विद्यालय ने कांस्य पदक हासिल किया।
अंडर-19 बालिका 100 मीटर दौड़ में अनिकेत कुमार विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने स्वर्ण, अमन रमनलाल शोराबाल पब्लिक स्कूल मथुरा ने रजत व प्रणव किशोर डीपीएस शहीद पार्क लखनऊ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर 17 बालक, 400 मीटर दौड़ में प्रशांत यादव सुदिति ग्लोबल एकेडमी इटावा ने स्वर्ण व महेश कुमार एसएन इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ ने रजत, हरिमोहन आरबीएस पब्लिक स्कूल हाथरस ने कांस्य पदक जीता।
अंडर-19 बालक 400 मीटर दौड़ में अभिषेक सिंह आर्मी पब्लिक स्कूल मथुरा ने स्वर्ण, अंकित कुमार सिंह विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने रजत व अदम प्रताप सिंह चौहान संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल ने कांस्य पदक प्राप्त किया।

100 मीटर दौड़ में प्रतिभा और वैष्णवी ने स्वर्ण जीता
अंडर 14 बालिका 100 मीटर दौड़ में प्रतिभा सिंह दिल्ली पब्लिक स्कूल एल्डिको लखनऊ ने स्वर्ण पदक, सुमिखी गोयल डीपीएस कल्याणपुर कानपुर ने रजत और भव्या गौर मणिपाल पब्लिक स्कूल ओमेक्स लखनऊ ने कांस्य पदक जीता। अंडर 17 बालिका 100 मीटर दौड़ में वैष्णवी कुमारी शीरवुड कॉलेज झांसी ने स्वर्ण, जानवी कनौजिया विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ने रजत और गौरी पांडे लखनऊ पब्लिक कॉलेज लखनऊ ने कांस्य पदक प्राप्त किया। अंडर-17 बालिका 400 मीटर दौड़ में मनप्रीत कौर चिरंजीवी भारतीय स्कूल एशियाना लखनऊ ने स्वर्ण, जेनब फातिमा डीपीएस कल्याणपुर कानपुर में रजत और भावना कुमारी आरबीएस पब्लिक स्कूल हाथरस ने कांस्य पदक हासिल किया। कार्यक्रम संयोजक मयंक कुमार ने विजेताओं को बधाई दी। संचालन सुषमा चौहान ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed