{"_id":"6aee2782a5cd447e2d062189","slug":"launch-of-the-supplementary-food-distribution-scheme-from-pm-shri-samthar-school-etawah-news-c-216-1-etw1002-152749-2026-11-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: पीएमश्री समथर विद्यालय से सप्लीमेंट्री फूड वितरण योजना का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: पीएमश्री समथर विद्यालय से सप्लीमेंट्री फूड वितरण योजना का शुभारंभ
Sat, 07 Nov 2026 12:46 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 07 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
ताखा। परिषदीय विद्यालयों में बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से शुक्रवार को सप्लीमेंट्री फूड वितरण योजना शुरू हुई। इसका शुभारंभ पीएमश्री उच्च प्राथमिक विद्यालय समथर से किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी अनुपम शुक्ला ने बच्चों को अपने हाथों से गर्म मीठा हलुआ वितरित किया। हलुआ पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।
शासन के निर्देशानुसार अब प्रत्येक शुक्रवार को बच्चों को अतिरिक्त पौष्टिक आहार मिलेगा। इसमें एक शुक्रवार मीठा हलुआ और अगले शुक्रवार नमकीन हलुआ दिया जाएगा। बीईओ ने सभी प्रधानाध्यापकों को योजना का नियमित पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
इसका उद्देश्य बच्चों को मध्याह्न भोजन के साथ अतिरिक्त पोषण उपलब्ध कराना है। इस दौरान प्रधानाध्यापक अनिल दुबे ने बच्चों को उच्च गुणवत्ता की टाई और पहचान पत्र भी वितरित किए। उन्होंने बच्चों को प्रतिदिन निर्धारित गणवेश में विद्यालय आने के लिए प्रेरित किया। संवाद