फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sudhanshu played an important role in the Aditya L-1 mission as well.

Etawah News: आदित्य एल-1 मिशन में भी सुधांशु की अहम भूमिका

Sun, 03 Sep 2023 11:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 03 Sep 2023 11:52 PM IST
विज्ञापन
Sudhanshu played an important role in the Aditya L-1 mission as well.
इटावा। चंद्रयान 3 की सफलता के बाद इसरो ने सूरज की ओर छलांग लगाई है। इस प्रोजेक्ट में भी चौबिया क्षेत्र के नगला बरी गांव के मूल निवासी सुधांशु यादव की अहम भूमिका रही है। वह सेटेलाइट कम्युनिकेशन टीम का हिस्सा रहे हैं। सुधांशु की इस उपलब्धि से परिवार के लोगों में खुशी की लहर है। बड़े भाई ने कहा कि भाई के लौटने पर उसका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन


किसान राकेश यादव के दो बेटे हैं। छोटा बेटा सुधांशु बचपन से ही पढ़ने लिखने में होशियार था। शहर के एक विद्यालय से 12वीं पास करने के बाद मोतीलाल नेहरू नेशनल इंस्टीट्यूट एवं टेक्नोलॉजी इलाहाबाद से इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इंजीनियरिंग में डिग्री ली। 2018 में उनका चयन इसरो में हो गया। तब से वह यहां कम्युनिकेशन टीम में वैज्ञानिक के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। सुधांशु चंद्रयान 3 की कम्युनिकेशन टीम में भी शामिल थे। अब आदित्य एल 1 की टीम में शामिल होने से परिवार के लोग फिर एक बार गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। मां, पिता, भाई दीपराज, भाभी शिवानी, पत्नी ज्योति सभी ने खुशी जाहिर की है। भाई ने बताया कि उनके परिवार के साथ ही पूरा गांव गौरवान्वित महसूस कर रहा है। कहा कि अबकी बार घर आने पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed