फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sucide

पेड़ पर फंदे के सहारे लटका मिला मजदूर के बेटे का शव

Wed, 01 Jan 2020 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jan 2020 11:48 PM IST
विज्ञापन
sucide
इटावा। भरथना थाना क्षेत्र के मुड़ैना समसपुर गांव में बुधवार सुबह आम के पेड़ पर फंदे के सहारे मजदूर के पुत्र का शव लटका मिला। पिता ने उसे मानसिक रूप से कमजोर बताते हुए आत्महत्या कर लेने की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह करीब दस बजे मुड़ैना समसपुर गांव के कुछ लोगों ने गांव के पास में ही मौजूद एक खेत के नजदीक लगे आम के पेड़ से एक युवक के शव को लटका देखा। पेड़ की डाल से बंधी प्लास्टिक की रस्सी से गले में फंदा लगा हुआ था। शव देखकर क्षेत्र में सनसनी फैल गई। गांव तक खबर पहुंची तो पुरुष व महिलाएं घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े।
विज्ञापन

शव 18 साल के डंपी का था। डंपी गांव के मजदूर सूबेदार का पुत्र था। भाई नरेंद्र ने बताया कि गत मंगलवार की रात करीब 12 बजे उसका भाई घर से निकल गया था। सुबह तक जब वह नहीं लौटा तो उसकी खोजबीन हुई। खबर मिलने पर उसे मौके पर भाई का शव पेड़ से लटका मिला। मौके पर पहुंची डंपी की बहन सपना ने बताया कि मां का दो साल पहले निधन हो चुका है। पिता मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना को लेकर पिता सूबेदार ने थाना पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उसका बेटा डंपी मानसिक रूप से कमजोर था। इसी के चलते उसने आत्महत्या कर ली। कोतवाल ने बताया कि पिता की तहरीर मिली है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed