फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sucide,etawah,etawah news

इटावा: मेडिकल यूनिवर्सिटी में फंदे से लटका मिला पीजी छात्र

Tue, 06 Oct 2020 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
sucide,etawah,etawah news
सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के रेस्पिरेटरी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ. आदेश कुमार से जानकारी करती प - फोटो : ETAWHA
इटावा। सैफई के उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में पीजीजेआर के छात्र का शव हॉस्टल के कमरे में पंखे से फांसी पर लटकता मिला। शव के पास सुसाइड नोट मिला, जिसमें किसी को भी मौत का जिम्मेदार नहीं ठहराया है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवाकर झारखंड से उसके परिजनों को सूचना भिजवा दी है।
विज्ञापन

सैफई स्थित उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के रेस्पिरेटरी मेडिसिन विभाग के पीजीजेआर में प्रथम वर्ष के छात्र सौरभ पांडेय सोमवार की सुबह विवेकानंद हॉस्टल में तीसरी मंजिल पर अपने कमरे में मृत मिले। उसका शव कमरे में पंखे के सहारे फांसी पर लटकता मिला। एसओ सैफई चंद्रदेव यादव ने बताया कि सौरभ ने दो माह पहले ही एडमिशन लिया था। वह दक्षिण भारत के किसी संस्थान से एमबीबीएस करके आए थे। शव के पास से सुसाइड नोट मिला, जिसमें लिखा है कि मैं एक अच्छे संस्थान में पढ़ रहा हूं। मेरे द्वारा उठाए गए कदम की किसी की कोई जिम्मेदारी नहीं है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी है, वे झारखंड से सैफई के लिए चल दिए हैं। आज (मंगलवार) को आ जाएंगे। उनके आने पर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed