{"_id":"69c2d8276d853862f8061611","slug":"successful-shoulder-surgery-done-at-medical-university-etawah-news-c-216-1-etw1012-139836-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आयुर्विज्ञान विवि में हुई कंधे की सफल सर्जरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आयुर्विज्ञान विवि में हुई कंधे की सफल सर्जरी
विज्ञापन
इटावा। विश्वविद्यालय के ऑर्थोपेडिक विभाग में शुरू हुए स्पोर्ट्स इंजरी क्लीनिक में मरीज रामकिशन के कंधे की सफल सर्जरी की गई। चौंसठ वर्षीय रामकिशन के कंधे में चोट लगने के कारण एक साल से दर्द की समस्या बनी हुई थी। वह इलाज के लिए डॉ. हरीश कुमार (ऑर्थोपेडिक सर्जन) की ओपीडी में पहुंचे थे। मरीज की बीमारी की गंभीरता को देखते हुए डॉ. हरीश ने गहन जांच के बाद दूरबीन विधि से आर्थ्रोस्कोपिक सर्जरी के से इलाज की सलाह दी।
सर्जरी से पहले की गई जांचों में पता चला कि रोगी को दिल व फेफड़े की बीमारी भी है। इसके चलते सर्जरी करना मुश्किल कार्य साबित हो रहा था। डॉ. हरीश ने विभागाध्यक्ष डॉ. सुनील के परामर्श के बाद दूरबीन आर्थ्रोस्कोपी विधि से बिना किसी बड़े चीरा व रक्तस्राव को ध्यान में रखते हुए लिगामेंट की सफल सर्जरी की।
उसका पूरा इलाज आयुष्मान कार्ड के माध्यम से किया गया और मरीज का इलाज पूरी तरह से निशुल्क हुआ। ऑपरेशन टीम में प्रो. डॉ. सुनील कुमार एवं प्रो. डॉ. हरीश कुमार के साथ डॉ. राजीव कुमार, डॉ. ऋषभ अग्रवाल के अलावा एनेस्थीसिया विभाग की डॉ. सुची व उनकी टीम शामिल रही।