{"_id":"491395dddbfaeab0539c7f5d9f60b066","slug":"students-receive-awards-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बच्चों ने बढ़ाया गौरव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बच्चों ने बढ़ाया गौरव
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Thu, 14 May 2015 11:25 PM IST
विज्ञापन
राष्ट्रीय संसाधन संरक्षण सप्ताह के तहत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में सेविन हिल्स स्कूल के बच्चों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। गुरुवार को स्कूल में हुए सम्मान समारोह में सभी विजेता व उप विजेता बच्चों को एसडीएम सदर ने प्रमाणपत्र व शील्ड देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
गौरतलब है कि हाल ही जिले में डीएम इटावा के निर्देश पर जिला भूमि उपयोग समिति के तत्वावधान में राष्ट्रीय संसाधन संरक्षण सप्ताह के तहत स्टूडेंट्स की विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई गई थीं।
विज्ञापन
इनमें निबंध लेखन, क्विज, विज्ञान प्रदर्शनी, चित्रकला, स्लोगन व वाद विवाद प्रतियोगिता शामिल हुईं। प्रतियोगिताओं में सेविन हिल्स के स्टूडेंट्स ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सर्वाधिक 39 पुरस्कार जीतकर जिले में सफलता का परचम लहराया है। विद्यालय के 18 प्रतिभागी प्रथम, 15 द्वितीय और छह मेधावी तृतीय स्थान पर रहे।
विज्ञापन
पुरस्कार पाने वालों में दीक्षा यादव, मुस्कान राजपूत, अनुराग यादव, शिवांश त्रिपाठी, कार्तिक, विपुल आदि स्टूडेंट्स शामिल हैं। गुरुवार को सम्मान समारोह में एसडीएम सदर महेंद्र सिंह ने बच्चों को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य कैलाश यादव ने बच्च्चों को जीवन में और आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।