फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students must make time table

छात्र-छात्राएं समय सारणी जरूर बनाएं

Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Mar 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Students must make time table
पुलिस की पाठशाला में संबोधित करते सीओ सीटी अमित कुमार सिंह और मंच पर बैठे पान कुंवर इंटरनेशनल स्क - फोटो : ETAWAH
इटावा। पान कुंवर इंटरनेशनल स्कूल में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला का आयोजन किया गया। सीओ सिटी अमित कुमार सिंह ने छात्र- छात्राओं से कहा कि अपनी दिनचर्या निर्धारित कर ले। इसके लिए समय सारणी बनाएं। उसमें पढ़ने, सोने और खेलने का समय निर्धारित कर लें। उन्होंने कहा कि यह समय दोबारा लौट कर नहीं आएगा। इस कारण भविष्य में क्या करना है, अभी सोच लें। जिस क्षेत्र में आपका मन लगे, उस क्षेत्र में जाएं।
विज्ञापन

छात्राओं से कहा कि कहीं भी आते-जाते कोई परेशान करता है या छेड़खानी करता है तो डरें नहीं, इसकी शिकायत तुरंत परिजनों, शिक्षकों और पुलिस से करें। अगर आप शिकायत नहीं करेंगे तो उनके हौसले बुलंद होंगे। आगे चलकर और भी अपराध करेंगे। छात्राओं से कहा कि किसी तरह की परेशानी हो तो 1090 महिला हेल्प लाइन पर जानकारी दें। साथ ही 1076, 1078, 1098 और 181 नंबरों पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, पुलिस आपकी मदद के लिए तुरंत आएगी। छात्र-छात्राओं से कहा कि हमेशा बड़े सपने देखें। पढ़-लिखकर आईएएस, आईपीएस, डाक्टर और इंजीनियर बनें।
विज्ञापन

सीओ सिटी ने कहा कि आज के युवा सोशल मीडिया फेसबुक और इंस्टग्राम पर काफी समय बर्बाद कर रहे हैं। अभी वक्त पढ़ाई का है और समय छात्रों को सिर्फ पढ़ाई पर ध्यान देना चाहिए। सोशल मीडिया लापरवाही के कारण हमारे लिए कई बार हमे परेशानी में डाल देती है। सोशल मीडिया चलाते समय अपनी निजता का बहुत ध्यान रखना चाहिए। किसी भी अंजान व्यक्ति से सोशल मीडिया के जरिये दोस्ती नहीं करनी चाहिए। खासकर महिलाओं को इसका खासतौर पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं से कहा कि जब तक आप 18 वर्ष के न हों और आपका ड्राइविंग लाइसेंस न बने तब तक कोई गाड़ी न चलाएं। ड्राइविंग लाइसेंस बनने से पहले अगर आप गाड़ी चलाते है तो आप कानून के नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं। साथ ही जिंदगी भी खतरे में डाल रहे हैं। अपील की कि आपके घर में जो भी वाहन चलाते हैं, उनसे पूछे कि उनकी गाड़ी के कागज पूरे हैं या नहीं। अगर दो पहिया वाहन चलाते हैं और हेलमेट नहीं लगाते हैं तो आप उन्हें अवश्य टोके और हेलमेट लगाने के लिए कहें। आपके बार-बार टोकने पर वह ऐसा करने लगेंगे।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र- छात्राएं

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र- छात्राएं- फोटो : ETAWAH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed