फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students immersed in the fun of colors, faces looked green and red

Etawah News: रंगों की मस्ती में डूबे छात्र, चेहरे दिखे हरे-लाल

Sun, 01 Mar 2026 12:17 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Mar 2026 12:17 AM IST
विज्ञापन
Students immersed in the fun of colors, faces looked green and red
फोटो 19:: भरथना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला मोती में ​शिक्षक के साथ होली खेलते बच्चे। स्र
इटावा। फागुन की मस्ती और रंगों के त्योहार होली का खुमार बच्चों के सिर चढ़कर बोल रहा है। रविवार से परिषदीय और निजी विद्यालयों में शुरू हो रहे होली अवकाश से पहले शनिवार को जिले भर के स्कूलों में जमकर अबीर-गुलाल उड़ा। कहीं छात्राओं ने कलात्मक रंगोली सजाई तो कहीं छात्र गीले रंगों में सराबोर नजर आए। छुट्टी के बाद स्कूल से बाहर निकले बच्चों के खिले हुए चेहरों पर होली की खुशी साफ झलक रही थी।
विज्ञापन

शहर के लुहन्ना चौराहा स्थित विहान आवासीय बालिका विद्यालय में होली का पर्व बेहद हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। यहां छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के साथ मिलकर रंगों से होली खेली और परिसर में मनमोहक रंगोली बनाई। विद्यालय की अधीक्षिका मीना त्यागी ने बताया कि इससे बच्चों में पारिवारिक माहौल और आपसी सौहार्द की भावना बढ़ती है।
विज्ञापन

भरथना क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय नगला मोती में शिक्षक गौतम शाक्य ने बच्चों के साथ होली खेली। शहर के राजकीय इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज और सनातन धर्म इंटर कॉलेज सहित जिले के लगभग सभी प्रमुख विद्यालयों में छात्रों ने छुट्टी की घोषणा होते ही एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। विद्यालय से घर लौटते समय बच्चों के चेहरे हरे, लाल, नीले और पीले रंगों में इस कदर रंगे थे कि उन्हें पहचानना भी मुश्किल हो रहा था। अब सभी विद्यालय पांच मार्च को ही खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed