फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students become self-sufficient , will learn the tricks of self-defense

छात्राएं बनेंगी आत्मनिर्भर, सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर

Mon, 20 Apr 2015 11:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 20 Apr 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन
Students become self-sufficient , will learn the tricks of self-defense

एसएमजीआई ग्रुप की 1700 छात्राएं आत्मरक्षा के गुर सीखकर आत्मनिर्भर बनेंगी। छात्राओं की यह ट्रेनिंग 21 अप्रैल से शुरू होगी और 25 अप्रैल तक चलेगी। छात्राओं को मार्शल ऑर्ट, जूडो, कराटे की ट्रेनिंग दी जाएगी। यह जानकारी संत विवेकानंद स्कूल में सर मदनलाल ग्रुपके चेयरमैन विवेक यादव व यश भारती पुरस्कार से सम्मानित स्पेशल कमांडो ट्रेनर अभिषेक यादव ने संयुक्त रूप से दी।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि संत विवेकानंद स्कूल में होने वाली इस ट्रेनिंग में संत विवेकानंद पब्लिक स्कूल, अर्चना मेमोरियल इंटर कालेज, दिल्ली पब्लिक स्कूल इटावा, ज्ञान मंदिर इंटर कालेज की लगभग 1700 छात्राएं शामिल होंगी। पांच दिवसीय ट्रेनिंग के बाद 26 अप्रैल को इनका लाइव टेस्ट होगा। इसका वीडियो भी तैयार किया जाएगा, जिसे विश्व की प्रसिद्ध वर्ल्ड रिकार्ड संस्थाओं को भेजा जाएगा। उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण को सीखने के बाद एक छात्रा चार युवकों का अकेले मुकाबला कर सकती है।
विज्ञापन


एसएमजीआई के चेयरमैन विवेक यादव ने बताया कि आज के दौर में छात्राएं अकेले घर से स्कूल व बाजार जाने में संकोच करती हैं। इसके लिए हर छात्रा को यह प्रशिक्षण जरूरी हो गया है। प्रदेश सरकार भी नारी सशक्तीकरण पर जोर दे रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी के चलते छात्राओं को प्रशिक्षण दिलाने का फैसला किया है, ताकि छात्राओं में आत्मविश्वास पैदा हो और वे शोहदों को अकेले सबक सिखा सकें। प्रेसवार्ता के दौरान संत विवेकानंद स्कूल के प्रधानाचार्य डा. आनंद भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed