फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Students are being asked to exchange money for passing

छात्र छात्राओं से पास कराने के एवज में रुपये मांगे जा रहे फोन करके।

Thu, 18 Jun 2020 09:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
Students are being asked to exchange money for passing
परीक्षा पास कराने के नाम पर भी ठगी का ताना बाना बुना जाने लगा है। बोर्ड परीक्षार्थियों को फोन आ रहे हैं। अच्छे नंबर से उत्तीर्ण कराने का झांसा देकर उनसे रकम की डिमांड की जा रही हैं।
विज्ञापन

लखना कस्बे में ऐसा ही एक मामला सामने आया। इस कस्बे के रहने वाले छात्र आशीष को मोबाइल नंबर (8539857069 ) से दिन में फोन आया। बताया गया यूपी बोर्ड अॅाफिस का कर्मचारी बोल रहा हूं। आशीष की कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में प्राप्तांक 272 की जानकारी है। उसे फेल बताते हुए रुपये देने पर प्राप्तांक बदलने की बात कही गई।
विज्ञापन

उससे 75 से 80 फीसदी नंबर के लिए पांच हजार रुपये की डिमांड की। आशीष ने सहमति जताई तो उसे एसबीआइ का एकाउंट नंबर 34669167627 व आइएफएससी कोड एसबीआइएन 0000006 भेजा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पता चला यह कोड और एकाउंट प्रयागराज जनपद के बैंक शाखा का है। पैसा भेजने के लिए बार-बार आशीष को फोन आया हालांकि छात्र ने पैसा नहीं भेजा। इसी प्रकार कुड़रिया गांव में 12वीं की छात्राएं दीक्षा दीप्ती, खुशबू घर के नंबरों पर फोन करने वाले ने एक विषय फेल होने की जानकारी देते हुए पास कराने के एवज में छह हजार रुपयों की मांग की।
इसी प्रकार महेवा में भी 9264276500 मोबाइल नंबर से एक छात्र के पास फोन आया और 12 वीं परीक्षा अच्छे अंकों से उतीर्ण कराने के एवज में पांच हजार रुपये की मांग की। साथ ही उसे प्रयागराज इलाहाबाद बैंक शाखा का एकांउट नंबर दिया गया।

,
इस संबंध में जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि सभी परीक्षार्थियों को आगाह कर दिया गया है। यह साइबर ठग है जो परीक्षा पास कराने के नाम पर परीक्षार्थियों को ठगी का शिकार बनाना चाहता है।
उन्होंने यह भी बताया कि इस मामले से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी लिखित तौर पर अवगत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed