फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Student saved by villagers and constable's activism

Etawah News: ग्रामीणों और सिपाही की सक्रियता से बचा छात्र

Wed, 14 Feb 2024 03:11 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Feb 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Student saved by villagers and constable's activism
चकरनगर (इटावा)। राजपुर रोड निवासी किराना व्यापारी योगेश उर्फ बबलू गुप्ता के बेटे कर्तव्य उर्फ उमंग (12) का अपहरण करने में बदमाश लगभग सफल हो गए थे लेकिन उसी वक्त ग्रामीणों की तत्परता और एक सिपाही के सक्रिय हो जाने से उनकी पूरी योजना पर पानी फिर गया।
विज्ञापन

छात्र की चीख सुनकर खेत पर काम कर रहे ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने साइकिल पड़ी देखकर इसकी जानकारी बिना समय गंवाए पुलिस को दी। ग्रामीणों की सूचना पर भरेह थाने में तैनात सिपाही सुमित सिंह मौके पर पहुंच गया। सिपाही ने भरेह थाने के पास बदमाशों की कार को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बदमाशों ने कार दौड़ा दी। इससे सिपाही सुमित सिंह, परचून दुकानदार रनवीर सिंह व उनका नाती विश्व प्रताप सिंह बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन

इसी बीच सिपाही सुमित कुमार के साथ मौके पर पहुंची यूपी 112 पुलिस ने कार का पीछा किया तो कार बिठौली थाना क्षेत्र के बंसरी पुल के पास अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। इससे किशोर बदमाशों के चंगुल से बच गया। बंसरी निवासी ग्रामीण प्रदीप राजावत, विष्णु परिहार, पिंटू सिंह ने दौड़कर एक बदमाश को पकड़कर पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन





सरसों के खेतों से होकर भागे बदमाश
पुलिस के पीछा करने पर भाग रहे कार सवार बदमाश डंपर से साइड न मिलने पर बंसरी पुल के पास 10 फीट नीचे खाई में कार गिर गई। खाई में कार गिरने से क्षतिग्रस्त हो गई। बदमाश सरसों के खेतों में घुसकर भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed