फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Student dies in road accident in Etawah, fellow seriously injured

इटावा में सड़क हादसे में छात्र की मौत, साथी गंभीर रूप से घायल

Wed, 06 Jul 2022 12:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Jul 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Student dies in road accident in Etawah, fellow seriously injured
जितेंद्र, फाइल फोटो। संवाद - फोटो : ETAWAH
बसरेहर (इटावा)। लखनऊ-एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर मंगलवार को परीक्षा देने जा रहे बीएससी के छात्रों की बाइक में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चला रहे छात्र की मौत हो गई और साथी घायल हो गया। उसे सैफई मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

चौबिया थाना क्षेत्र चमरौआ निवासी 21 वर्षीय जितेंद्र पुत्र स्वर्गीय पंछीलाल साथी सचिन पुत्र करन सिंह के साथ सुतियानी महाविद्यालय में बीएससी की परीक्षा देने बाइक से जा रहे थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे की सर्विस रोड पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दोनों छात्र घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें एंबुलेंस से सैफई मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां जितेंद्र ने दोपहर दम तोड़ दिया। थाना प्रभारी चौबिया जेपी सिंह ने बताया कि रसायन विज्ञान की परीक्षा रद्द कर तिथि उसे आगे बढ़ा दी गई है। छात्रों को इसकी जानकारी नहीं थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed