फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Student Council celebrated student day

विद्यार्थी परिषद ने मनाया छात्र दिवस, प्रदर्शनी भी लगाई

Thu, 09 Jul 2020 05:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jul 2020 05:57 PM IST
विज्ञापन
Student Council celebrated student day
फोटो संख्या 21 सिंचाई विभाग के विश्राम गृह में लगी प्रदर्शनी का अवलोकन करते जिला जज नंदलाल वर्मा - फोटो : ETAWHA
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने राष्ट्रीय छात्र दिवस मनाया। इस मौके पर समसामयिक मुद्दों पर आधारित एक चित्र प्रदर्शनी भी लगाई गई।
विज्ञापन

नौ जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुई थी। इसे विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाते हैं।
इसी क्रम में अभाविप इटावा के कार्यकर्ताओं ने जिले में विभिन्न प्रकार के आयोजन एवं कार्यक्रम किए। नगर इकाई के माध्यम से जिले में 18 स्थानों पर कार्यक्रम हुआ।
इटावा नगर के कार्यकर्ताओं ने सिंचाई विभाग के अतिथि गृह के बैठक हाल में पूरे वर्ष भर किए कार्यक्रम, अभियान, आंदोलन, रचनात्मक कार्यक्रम, संगठनात्मक कार्यक्रम एवं जिले में उठे समसामयिक मुद्दों पर किए गए कार्यक्रमों की प्रदर्शनी लगाई।
विज्ञापन

प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला जज नंदलाल वर्मा ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद छात्रों में व्यक्तित्व निर्माण एवं चरित्र निर्माण का कार्य करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि रॉयल आक्सफोर्ड के प्रबंधक सुरेश यादव ने कहा कि विद्यार्थी परिषद शिक्षा क्षेत्र में सबसे अधिक सक्रिय रहने वाला छात्र संगठन है।
राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अंशुल विद्यार्थी, प्रांत उपाध्यक्ष डॉ. शैलेंद्र शर्मा, जिला प्रमुख डॉ. पद्मा त्रिपाठी, जिला छात्रा प्रमुख तान्या मिश्रा, तरुण राठौर, नगर मंत्री अक्षय चैहान, विभाग संयोजक मृत्युंजय चौधरी, जिला संयोजक हिमांशु त्रिपाठी, चित्रा परिहार, मालिनी,

विशाखा मिश्रा, अभिषेक राठौर, पवन चौधरी, अंशुमान सिंह, अभिषेक कठेरिया, अनिकेत पाठक, नाजिया, नीलम, गायत्री, अभिषेक मिश्रा, बासु चौधरी, दीपनारायण, आशीष बाथम, अतुल प्रताप सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed