{"_id":"49281067e940b53eaf9375c719cd5cde","slug":"student-council-also-burnt-effigies-of-gandhi-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यार्थी परिषद ने राहुल गांधी का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यार्थी परिषद ने राहुल गांधी का पुतला फूंका
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Sun, 31 Jan 2016 11:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने हैदराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी में शोध छात्र की मृत्यु पर राजनीति करने का आरोप लगाकर कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का पुतला फूंका। शास्त्री चौराहा पर पुतला फूंकने के दौरान परिषद के प्रदेश मंत्री आशीष बाथम ने कहा कि जिस तरह से राहुल गांधी विश्वविद्यालय परिसर में राजनीति व जातिवाद को बढ़ावा दे रहे हैं यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है।
राहुल गांधी का धरना प्रदर्शन महज राजनीतिक स्टंट है।
विभाग संयोजक अतुल प्रताप सिंह ने कहा कि यह वामपंथियों की सोची समझी साजिश है जिसके तहत छात्रों को गुमराह किया जा रहा है। अंबेडकर के नाम पर छात्रों को मार्क्सवाद व नक्सलवाद की राह पर धकेला जा रहा है। कैंपस में छात्रों की जाति छात्र होती है।
जिला प्रमुख रश्मिराज अग्निहोत्री ने कहा कि अभाविप दलगत राजनीति से ऊपर उठकर छात्रहित व देशहित के लिए काम करता है। सह संयोजक वरुण दुबे ने छात्रों से बहकावे में न आने की अपील की। इस दौरान नगर सहमंत्री विशाल त्रिवेदी, गौरव कुमार, शिवम मिश्रा, प्रद्युमभन बाथम, विकास भदौरिया, रजत पांडेय, गौरव शर्मा, आकाशदीप, राजदीप मिश्रा, पूर्व विभाग संयोजक व संगठन मंत्री अजय यादव उपस्थित रहे।