फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Storm sullen tree, pole, power system crashing

आंधी में उखड़े पेड़, पोल, बिजली व्यवस्था धड़ाम

Fri, 27 May 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा Updated Fri, 27 May 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Storm sullen tree, pole, power system crashing
यूकेलिप्टिस के एक साथ तीन पेड़ गिरने से जाम बलराम सिंह चौराहा - फोटो : अमर उजाला

बुधवार देर शाम आंधी, पानी ने एक बार फिर शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में कहर ढाया। कई जगहों पर पेड़ व बिजली पोल उखड़ गए। जिससे शहर की बिजली व्यवस्था धड़ाम हो गई। विभाग ने 27 बिजली पोल गिरने की बात कही है। कई जगह टूटे पेड़ों से भी विद्युत लाइन टूट गई।

विज्ञापन


शहर में रात भर अंधेरा छाया रहा। रात से ही विभागीय कर्मचारी विद्युत व्यवस्था को ठीक करने में जुटे गए। विभाग को आंधी से करीब 24 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान है। इसके अलावा बीच सड़क पेड़ों के गिरने से कई मार्गों पर यातायात प्रभावित हुआ।
विज्ञापन


सोमवार रात आई आंधी के कहर से शहर की विद्युत व्यवस्था पनप नहीं पाई थी, कि बुधवार को देर शाम एक बार फिर से आंधी, पानी ने शहर की व्यवस्थाओं को अस्तव्यस्त कर दिया। पेड़ों व पोलों के सड़क पर गिरने से शहर में कई मार्ग अवरुद्ध हो गए। शहर के  प्रमुख बलराम सिंह चौराहा पर एक साथ तीन यूकेलिप्टिस के पेड़ चौराहे पर आ गिरे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पेड़ों की चपेट में आकर दो बिजली पोल भी सड़क पर आ गिरे। जिससे आसपास के क्षेत्र की बिजली गुल हो गई। मैनपुरी ओवर ब्रिज पर बने लिंक रोड पर कंपनी गार्डन के पास एक पेड़ धराशाई होकर सड़क पर आ गिरा। जिससे शिवा कालोनी व राहतपुरा जाने वाला रास्ता बंद हो गया।

आंधी से रेलवे स्टेशन परिसर में खड़ा ताड़ का पेड़ भी यहां खड़ी बाइकों पर आ गिरा। कई बाइकें क्षतिग्रस्त हो गईं। भारी भरकम पेड़ाें को हटाने का काम दूसरे दिन भी जारी रहा। जिससे इस चौराहे से आवागमन पूरी तरह बाधित रहा।

इसके साथ ही शहर में अन्य अलग अलग स्थानों पर आंधी से दो दर्जन विद्युत पोल उखड़ गए। मोहल्ला फ्रे ंडस कालोनी, अशोक नगर, भरथना चौराहा क्षेत्र में फाल्ट न होने से रात एक बजे बिजली सप्लाई शुरू कर दी गई। जबकि और सभी जगह सुबह तक अंधेरा रहा। 


अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम आरके ग्रोवर, एसडीओ मोहन सिंह, जेई अजीत सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी दिन भर अलग अलग प्वाइंटों पर पहुंचकर मरम्मत कार्य का जायजा लेते रहे। एई श्री ग्रोवर ने बताया कि शहरी क्षेत्र में ही आंधी से विद्युत विभाग को लगभग 24 लाख रुपये का नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed