फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stork Bund- drop of water in the bird sanctuary are craving

पक्षी विहार में बूंद- बूंद पानी को तरस रहे सारस

Sat, 07 May 2016 01:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Sat, 07 May 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
Stork Bund- drop of water in the bird sanctuary are craving
सरसईनावर के सारस पक्षी विहार में पानी की तलाश में उड़ते सारस। - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल सरसईनावर के सारस पक्षी विहार में सारस बूूंद- बूंद पानी को तरस रहे हैं। लाखों रुपये पानी की तरह सारसों के संरक्षण के लिए खर्च होने के बावजूद सारसों के लिए ही पानी की व्यवस्था न होने से उनकी जान पर बन आई है ।
विज्ञापन



ताखा तहसील के सरसईनावर स्थित हजारी महादेव मंदिर के आसपास के क्षेत्र को वेटलैंड क्षेत्र घोषित किया गया है। नम भूमि होने की वजह से सारस के रहने के लिए यह आदर्श भूमि है। यही वजह है कि शासन ने इस क्षेत्र को पर्यटन से जोड़ने के लिए लाखों रुपये यहां के प्रचार- प्रसार के लिए ही खर्च कर दिए हैं। साथ ही पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए 50 लाख की लागत से पर्यटक आवास भी बनवाया है।
विज्ञापन


यही नहीं पर्यटकों की सुविधा हेतु वाच टावर भी बनवाए गए।  इतना सब कुछ तो हुआ है, लेकिन सारस के संरक्षण के लिए  उन्हें जल तक वन्य विभाग उन्हें उपलब्ध नहीं करवा पाया है। जल के अभाव में सारस वेटलैंड क्षेत्र को छोड़कर जल की तलाश में इधर उधर भटकते रहते है।
विज्ञापन
विज्ञापन



पर्यावरण प्रेमी अभिलाष सिंह यादव का कहना है कि बड़े भूमि में स्थित वेटलैंड के एक छोटे से कोने में जल मात्र उपलब्ध है , जो सारस के लिए अपर्याप्त है। यही वजह है कि सारस इधर - उधर भटकते रहते हैं।



इस संबंध में उनका कहना है कि वेटलैंड क्षेत्र में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए बीते माह पर्यटन विभाग ने सरसईनावर-ऊसराहार मार्ग  इटावा फर्रुखाबाद मार्ग के कई स्थानों पर गड़े बोर्ड लगाकर सारस पक्षी विहार का प्रचार- प्रसार कराया गया है। अफसोस इसके बावजूद सारस को पानी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इस संबंध में एसडीएम दिनेश सिंह ने बताया कि पक्षी विहार में पानी की कमी का मामला उनकी जानकारी में आया है। इसमें पानी भरवाने की व्यवस्था कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed