फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stop, still stubble burning

रोक, फिर भी जला रहे पराली

Mon, 15 Nov 2021 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 15 Nov 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
Stop, still stubble burning
लवेदी। प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने धान की पराली जलाने पर रोक लगा रखी है। डीएम ने भी पराली जलाने वाले किसानों की किसान सम्मान निधि रोकने के आदेश दे रखे हैं, ताकि प्रदूषण फैलने से रोका जा सके। बावजूद इसके किसान पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में अभी भी किसान पराली जला रहे हैं। लखना क्षेत्र में सोमवार को एक किसान ने अपने खेत में पराली जलाई। लखना कस्बा, रीखेडा, भीमनगर, पुठियां, नगला सावतखां, मानपुरा के तमाम किसान खेतों पर धान की पराली रात के समय अपने खेतों पर ही जला रहे हैं।
विज्ञापन

इससे इलाके में प्रदूषण फैल रहा है। इसके अलावा लखना बेरी खेड़ा मार्ग पर भी किसान अपने खेतों में धान की पराली जला रहे हैं।
पर्यावरण प्रेमी ठाकुर अजय प्रताप सिंह राठौर का कहना है कि शासन जहां पराली जलाने पर रोक लगा रखी, जबकि डीएम ने ऐसे किसानों की सम्मान निधि को रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बावजूद भी किसान धान की पराली खेतों में जलाने का काम शाम ढलते ही शुरू कर देते हैं। इससे प्रदूषण फैल रहा है। वहीं, पराली जलाने वालों किसानों में शासन और प्रशासन का भय भी नहीं नजर आ रहा है।

ऐसा नहीं कि खेतों में पराली जला रहे किसानों की जानकारी जिला प्रशासन को नहीं मिल रही है, लेकिन अभी तक तहसील प्रशासन अथवा क्षेत्रीय लेखपालों द्वारा अभी तक पराली जलाने के मामले में एक भी किसान को नोटिस भी जारी नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed