फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stones pelted on family, six injured

उलाहना देने गए परिवार पर पथराव, छह घायल

Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Stones pelted on family, six injured
बकेवर। थाना क्षेत्र के पुरावली ग्राम पंचायत के मजरा ढकाताल गांव में शौच को जा रही किशोरी के साथ एक युवक ने अभद्रता की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। किशोरी के परिजन आरोपी के घर शिकायत करने पहुंचे तो उन पर ईंट पत्थर से हमला कर दिया गया।
विज्ञापन

हमले में किशोरी समेत छह लोग घायल हो गए। एक व्यक्ति की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल उपचार चल रहा है। ढकाताल गांव निवासी ने बताया कि उसकी बहन शौच के लिए खेतों पर जा रही थी।
विज्ञापन

रास्ते में ही नामजद आरोपी उनकी बहन को देखकर फब्तियां कसी। इसका विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट की। घर लौटकर पीड़िता ने परिजनों को पूरा वाकया बताया।
इसके बाद लड़की परिजनों के साथ आरोपी के घर पर उलाहना देने गई, तो आरोपी व उसके घरवालों ने अपने मकान की छत पर चढ़कर गालीगलौज करते हुए पथराव कर दिया।
इससे किशोरी, उसका भाई, पिता समेत तीन लोग घायल हो गए। पीड़ितों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस घायलों को महेवा सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहां से घायल एक को जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed