फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Stones and assault on two sides, five injured

दो पक्षों में पथराव व मारपीट, पांच घायल

Mon, 21 Oct 2019 11:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2019 11:51 PM IST
विज्ञापन
Stones and assault on two sides, five injured
इटावा। वैदपुरा थाना क्षेत्र के झिंगरुआ गांव में सोमवार सुबह सड़क पर पड़े पत्थरों को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। जमकर लाठी डंडे, ईंट पत्थर व सरिया चले। दोनों ओर से पांच लोग घायल हो गए। पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

झिंगरुआ गांव के बाहर मार्ग पर शिवमंदिर के पास नेमसिंह ने खोखा (दुकान) रखा हुआ है। अपनी इसी दुकान के आगे मार्ग पर स्पीड ब्रेकर के तौर पर ईंट पत्थर पड़े हुए हैं। जिला अस्पताल पहुंचे झिंगरुआ गांव के श्याम सिंह व उसके भतीजे प्रदीप यादव ने बताया कि यह ईंट पत्थर नेमसिंह ने डाल रखे हैं। बकौल श्याम सिंह वह बोलेरो लेकर सोमवार की सुबह उस मार्ग से गुजरा तो उसने मार्ग पर पड़ी ईंटों को लेकर एतराज जताया। इसी बात पर उसे व उसके भतीजे को ईंट-पत्थर व सरिया से घायल कर दिया गया।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिला अस्पताल में ही नेमसिंह यादव ने बताया कि मार्ग से तेज रफ्तार वाहन निकलते हैं। उसकी दुकान के पास ही लोग बैठे रहते हैं। इससे हादसे की आशंका रहती है। कई बार हादसा होते बचा है। सोमवार को इसी बात को लेकर उसे, उसके भाई छोटेलाल व पुत्र उमेश यादव के साथ मारपीट की गई। मारपीट करने वालों ने लाठी डंडे, ईंट-पत्थरों आदि से मारा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के घायल लोग थाना पहुंचे। पुलिस उन्हें लेकर जिला अस्पताल आई। वैदपुरा थानाध्यक्ष अनिल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के पांचों के खिलाफ धारा 151 के तहत शांतिभंग की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed