फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   State's resources were looted while sitting in air-conditioned rooms

Etawah News: वातानुकूलित कक्षों में बैठकर लूटे गए प्रदेश के संसाधन

Wed, 24 May 2023 11:31 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Wed, 24 May 2023 11:31 PM IST
विज्ञापन
State's resources were looted while sitting in air-conditioned rooms
फोटो 11:::पत्रकारों से वार्ता करते डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक। संवाद
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
सैफई। जिले के दौरे पर आए डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वातानुकूलित कक्षों में बैठकर प्रदेश के संसाधनों को लूटने का काम सपा ने किया है। सिर्फ परिवारवाद को बढ़ावा दिया है।
सैफई आयुर्विज्ञान विवि के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर का निरीक्षण करके बाहर निकले उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने पत्रकारों के सवालों के खुलकर जवाब दिए। अखिलेश यादव के अनदेखी वाले आरोप पर डिप्टी सीएम ने कहा कि आप सभी जानते हैं कि उनकी सरकार में क्या हुआ है। अखिलेश के तमंचा संस्कृति वाले ट्वीट पर डिप्टी सीएम ने कहा कि सरकार ट्वीट करने से नहीं बल्कि फील्ड पर आकर चलती है। ये वो लोग हैं जिन्होंने वातानुकूलित कक्षों में बैठक प्रदेश के संसाधनों को लूटा है। सिर्फ एक परिवार को बढ़ाने का काम किया है।
विज्ञापन

भाजपा सरकार जन-जन और सर्व समाज की सरकार है। प्रदेश के सभी लोगों को उच्च स्तर की चिकित्सा सेवा दिलाने के लिए सरकार कटिबद्ध है। उधर, विकास भवन में पत्रकारों से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार इटावा को सर्वश्रेष्ठ जिला बनाना चाहती है। सरकार की मंशा है कि जल जीवन, बिजली, स्वास्थ्य समेत सभी विभागों से जुड़ी योजनाओं में जिले को पहले स्थान पर लाने का लगातार प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आगे कहा कि विकास और कानून-व्यवस्था को लेकर भी इसे पहले स्थान सरकार पहुंचाना चाहती है। आश्वस्त किया कि जो कमियां मिली हैं। उन्हें एक सप्ताह के अंदर दुरुस्त कराया जाएगा। बताया कि जिले सभी सरकारी अस्पतालों और आयुर्विज्ञान विवि की व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के साथ ही सभी उपकरण सही से काम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed