{"_id":"5ede71818ebc3e904914bcae","slug":"staff-nurse-husband-get-corona-positive-etawha-news-knp5644542152","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टाफ नर्स का पति भी निकला पॉजिटिव, 12 नए केस बढ़े 77777777","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टाफ नर्स का पति भी निकला पॉजिटिव, 12 नए केस बढ़े 77777777
विज्ञापन
फोटो संख्या 19 हर्ष नगर पुलिया के पास की गईं वेरिकेडिंग
- फोटो : ETAWHA
सैफई चिकित्सा विवि की कोरोना संक्रमित स्टाफ नर्स के पति की रिपोर्ट भी सोमवार को पॉजिटिव आ गई। इसके साथ शहर में दंपति और दो सगे भाइयों समेत 12 नए संक्रमित पाए गए।
जिले में पॉजिटिव केस बढ़कर 92 हो गए हैं, जिसमें एक ही मौत हो चुकी है और 41 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमओ के मुताबिक नए मरीजों को लेकर 50 सक्रिय केस हैं।
सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में स्टाफ नर्स का 42 वर्षीय पति कोरोना पॉजिटिव मिला है। नर्स की रिपोर्ट रविवार को पॉजिटिव आई थी।
सैफई सीएचसी प्रभारी डॉ. संजीव यादव ने बताया कि पॉजिटिव व्यक्ति पिता का इलाज कराने के लिए दिल्ली गया था।
वह मैनपुरी में एक इंटर कॉलेज में बाबू है। उसे सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में भर्ती करा दिया गया है। उसके दो बेटियों और एक बेटे का सैंपल लिया गया है। परिवार सैफई में अस्पताल कैंपस में रहता है।
विज्ञापन
शहर के नौरंगाबाद स्थित हर्ष नगर पुलिया के पास परचूनी की दुकान चलाने वाला व्यक्ति और उसका 27 वर्षीय छोटा भाई कोरोना पॉजिटिव निकला।
छोटा भाई किडनी रोगी है और उसका इलाज चल रहा है। बड़ा भाई उसका इलाज करवा रहा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम के जगदीश बाबू ने बताया कि इनके परिवार में चार लोग हैं।
कुछ दिन पूर्व कानपुर में टेस्ट कराने पर रिपोर्ट निगेटिव आई थी। पांच जून को सैंपल कराने पर रिपोर्ट पॉजिटिव आई। उसे कानपुर देहात के गजनेर अस्पताल भेज दिया गया है। उसके बड़े भाई को सैफई भेजा गया है।
शहर के मोहल्ला रानीबाग में 26 वर्षीय व्यक्ति पॉजिटिव मिला जो सब्जी बेचता है। उसकी पत्नी भी पॉजिटिव निकली। दोनों ने पांच जून को जिला अस्पताल में सैंपल कराया था।
डिप्टी सीएमओ डॉ. वीरेंद्र सिंह ने दोनों को जसवंतनगर भेजा है। उसके घर के सात लोगों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। घर को जाने वाली गली सील कर दी गई है।
मेहतर टोला में कोरोना पॉजिटिव मिली 30 वर्षीय महिला पथरी की रोगी है और शहर के एक निजी अस्पताल में इलाज करा रही है।
महिला ने पांच जून को सैंपल कराया था। परिवार में पति के अलावा तीन बेटियां हैं। डिप्टी सीएमओ ने उसे जसवंतनगर भिजवा दिया है।
देर शाम छह नये कोरोना पॉजिटिव मिले इससे जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया की पॉजिटिव मिलने वाले मरीजों में तीन महिलाएं व तीन पुरुष हैं।
इनमे 42 वर्षीय महिला कटरा शमशेर खां, 35 वर्षीय महिला भरथना रोड इटावा, 48 वर्षीय महिला बराही टोला की रहने वाली है।
इसी प्रकार कटरा सेवाकली निवासी 25 वर्षीय युवक तथा नगला जैत इकदिल निवासी 30 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। एक युवक शिवनगर का रहने वाला है।
शहर के पक्का बाग कॉलोनी और कबीरगंज में लगातार 21 दिन से कोई नया पॉजिटिव केस सामने न आने से दोनों इलाकों को कंटेनमेंट एरिया की सूची से बाहर कर दिया गया।
एसडीएम सदर सिद्धार्थ ने बताया कि शहर में अब हॉटस्पॉट क्षेत्रों की संख्या 26 से घटकर 24 हो गई। जबकि सदर तहसील अभी भी 29 हॉटस्पॉट हैं।