इटावा। नुमाइश के तत्वावधान में जनपद स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन महात्मा ज्योतिबा फूले स्टेडियम में हुआ। उद्घाटन भाजपा जिलाध्यक्ष अजय धाकरे ने किया ।
बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में उपदेश सिंह गांधी इंटर कालेज प्रथम, विजय सिंह पुलिस माडर्न ने द्वितीय, आशुतोष संत केवलानंद ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 200 मीटर में प्रशांत सिंह संत केवलांनाद ने प्रथम, रवि बीएसटी जसवंतनगर ने द्वितीय, विजय सिंह पुलिस माडर्न तृतीय रहे। 400 मीटर में आदर्श पांडेय पुलिस माडर्न प्रथम, रवि बीएसटी द्वितीय, कर्ण गांधी इंटर कॉलेज तृतीय रहे। 800 मीटर में दिलीप सिंह संत केवलानंद प्रथम, अजित एसएवी भरथना द्वितीय, पवन कुमार जनता इंटर कालेज तृतीय रहे। गोला फेंक में विष्णु शर्मा केके इंटर कॉलेज प्रथम एवं यश भदौरिया गांधी इंटर कॉलेज द्वितीय, आदित्य सिंह पुलिस माडर्न तृतीय रहे। लंबीकूद में अजित बाबू धनुआं इंटर कॉलेज प्रथम, कृष्णकांत महेवा द्वितीय एवं किशन गांधी इंटर कॉलेज तृतीय रहे। वरिष्ठ अधिवक्ता राजू बाजपेयी, शांतिस्वरूप पाठक, रविंद्र सिंह दुबे, रमा शंकर चौधरी, विजय सिंघल, भाजपा नेता शिवाकांत चौधरी, वीरेंद्र सिंह बघेल चिंटू चौहान ने पुरस्कार वितरण किए। प्रतियोगिता में इंद्रजीत सिंह, अजय यादव, राजेश जादौन, वेदप्रकाश, नृपेंद्र चतुर्वेदी, सत्यनारायण प्रसाद , अमित कुमार, जिला व्यायाम शिक्षक गौरव पाठक ने सहयोग किया।