{"_id":"5d9a36fc8ebc3e0173477c62","slug":"sports-etawha-news-knp5181842110","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ओवरऑल चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर ओवरऑल चैंपियन
विज्ञापन
एएसपी ग्रामीण ओरवीर और एएसपी शहरी रामयश ने विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर की टीम को ओवरऑल चैंपियनशिप
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-4 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप जीती। दूसरे स्थान पर डीपीएस कानपुर की टीम रही। बालिका वर्ग की चैंपियनशिप भी विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर के हाथ लगी। बालक वर्ग में बाबा कोलेरा स्कूल मथुरा की टीम ने चैंपियनशिप जीती। रंगारंग समोह के बीच एसएसपी ने विजयी टीमों और खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
सैफई के अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम पर तीन अक्तूबर को शुरू हुई एथलेटिक्स चैंपियनशिप का रविवार को समापन हुआ। अतिथियों के समक्ष बालक वर्ग की 4गुणा 100 दौड़ (रिले रेस)हुई। इसमें एनएस इंटरनेशनल स्कूल अलीगढ़ की टीम ने स्वर्ण पदक जीता। विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर की टीम के हाथ रजत और डीपीएस कल्याणपुर कानपुर की टीम के हाथ कांस्य पदक लगा।
बालिका वर्ग की चैंपियनशिप भी विद्याज्ञान स्कूल सीतापुर की लड़कियों ने उठाई और बालक वर्ग में बदशाहत का सेहरा बाबा कोलेरा स्कूल मथुरा की टीम के सिर बंधा। एएसपी ग्रामीण ओरवीर सिंह और एएसपी शहरी रामयश ने विजेता टीमों और खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। पुरस्कार वितरण समारोह में केके दुबे, डा. राम मनोहन, सतीश कुमार, मयंक कुमार, कमल कुमार मौजूद रहे। संचालन सर्वेश मिश्रा, अर्चना और स्नेहलता उमराव ने किया।