{"_id":"5d9791da8ebc3e013c6cbfbf","slug":"sports-etawha-news-knp5177668187","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर और औरैया की बेटियों ने जीते स्वर्ण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर और औरैया की बेटियों ने जीते स्वर्ण
विज्ञापन
विजयी खिलाड़ियों को पदक पहनाकर प्रमाणपत्र दिए।
- फोटो : ETAWHA
इटावा। सैफई स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेली जा रही सीबीएसई ईस्ट जोन क्लस्टर-4 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दूसरे दिन डीपीएस कानपुर की दिशा यादव, सृष्टि सिंह और डीएवी गेल औरैया की कश्पी श्रीवास्तव ने स्वर्ण पदक जीता। इटावा के दो लड़कों ने भी पदक जीते।
पहले दिन की शुरुआत बालिकाओं की अंडर 14 वर्ग की गोला फेंक स्पर्धा से हुई। सेक्रेड हार्ट स्कूल लखनऊ की अनन्या ने रजत पदक जीता। अंडर-17 की 800 मीटर दौड़ में डीपीएस कानपुर की दिशा यादव ने स्वर्ण गोल्ड, प्रकाश कॉन्वेंट अलीगढ़ की वंदना ने रजत और विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर की गरिमा मौर्या ने कांस्य पदक जीता।
बालक वर्ग अंडर 19 गोला फेंक का स्वर्ण आरपीएम पब्लिक स्कूल हाथरस के जितेंद्र शर्मा झटका। इसी स्पर्धा में अंडर 17 वर्ग का स्वर्ण लखनऊ पब्लिक स्कूल सीतापुर के रोहित ने जीता। कैरा लिटिल एंजल स्कूल पीलीभीत के हर्षित ने रजत और ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल लखीमपुर के नूरुल हसन ने कांस्य हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर 17 बालक वर्ग की तीन किलोमीटर दौड़ में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ के अमित चौधरी ने स्वर्ण, श्याम बिहारी सीसे स्कूल एटा के प्रशांत यादव ने रजत और सन शाइन सीसे स्कूल औरैया के समर प्रताप ने कांस्य पदक जीता। गर्ल्स अंडर 17 वर्ग की 800 मीटर दौड़ में डीएवी गेल औरैया की निष्ठा गोयल ने स्वर्ण, विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर की प्रिया त्रिपाठी ने रजत और श्री पब्लिक स्कूल अकोला आगरा की छात्रा ने कांस्य जीता। बालिका वर्ग अंडर 17 की गोला फेंक स्पर्धा का स्वर्ण डीपीएस कानपुर सृष्टि सिंह के नाम रहा। चिन्मया विद्यालय एनटीपीसी रायबरेली की अपूर्वा सक्सेना ने रजत जीता।
बालिका वर्ग अंडर 14 लंबी कूद में ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ की प्रियंका धनगर ने स्वर्ण, विद्या ज्ञान स्कूल सीतापुर की वैष्णवी सौम्या ने रजत और आरबीएस पब्लिक स्कूल हाथरस की रीता थेनुआ ने कांस्य जीता। बालक वर्ग की लंबी कूद में आरबीएस पब्लिक स्कूल के राम प्रकाश ने स्वर्ण, ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल अलीगढ़ के सिल्वर शिवांग श्रीवास्तव ने रजत और बल्देव पब्लिक स्कूल मथुरा के देवेंद्र ने कांस्य पदक जीता।
विजयी खिलाड़ियों को सैफई थानाध्यक्ष चंद्रदेव यादव, मेडिकल यूनिवर्सिटी चौकी इंचार्ज विपिन कुमार, सुदिति ग्लोबल एकेडमी के प्रबंधक सतीश यादव, उप प्रबंधक मयंक कुमार, निदेशक-प्रधानाचार्य कमल कुमार ने पदक पहनाकर प्रमाणपत्र दिए।