{"_id":"6207fee27cde38497426bfc3","slug":"sports-etawah-news-knp680298171","type":"story","status":"publish","title_hn":"ममतेश का सपना, राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ममतेश का सपना, राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेले
विज्ञापन
कबड्डी खिलाड़ी ममतेश
- फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला और मंडल स्तर पर कबड्डी खेल चुकी कक्षा 11 की छात्रा ममतेश का सपना राष्ट्रीय टीम में जगह बनाने का है। इसके लिए वह हरियाणा के सोनीपत में नि:शुल्क कोचिंग ले रही हैं।
चकरनगर तहसील के ग्राम राजपुर निवासी अजब सिंह और अनीता देवी के सात बच्चों में पांचवें नंबर की बेटी ममतेश को कक्षा तीन में कबड्डी खेलने की ललक जगी। नौ साल की उम्र से कबड्डी खेलने वाली ममतेश जिला स्तर पर कबड्डी खेल चुकी है। ममतेश ने बताया पिता सिलाई का काम और मां अनीता देवी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं। एक भाई और छह बहनें हैं। वह निरंजन नगर इंटर कालेज में कक्षा 11 में अध्ययनरत है। इस समय सोनीपत (हरियाणा) में कोच दीपक अत्रि से कबड्डी की कोचिंग ले रही है। सुबह 6 से 9 बजे और शाम को 3 से 7 बजे तक कोचिंग चलती है। एक साल तक कोचिंग चलेगी।
वह पहली जनवरी को सोनीपत आई थी। जनपद की तीन अन्य कबड्डी खिलाड़ी साजन और खुशबू चकरनगर और वैष्णवी जसवंतनगर की है। ममतेश ने बताया उसे कबड्डी खेलने के लिए प्रधानाध्यापक बसंत कुमार राजपूत ने प्रोत्साहित किया। राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी खेलना का सपना है।