फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   sports

शमीमा खातून ने व पुरुष वर्ग में अश्वनी कुमार ने जीती वॉक रेस

Thu, 26 Aug 2021 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Aug 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
sports
पुरस्कार वितरण के दौरान विजेता खिलाडिय़ों के साथ अतिथिगण - फोटो : ETAWAH
इटावा। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से राज्यस्तरीय वाक रेस (पैदल चाल) का आयोजन गुरुवार को सुदिति ग्लोबल एकेडमी में हुआ। जिसमें प्रदेश भर के पुरुष व महिला वर्ग के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 23 वर्षीय पुरुष व महिला एवं ओपन आयु वर्ग पुरुष एवं महिला खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। वाक रेस का शुभारंभ सुदिति ग्लोबल एकेडमी के डायरेक्टर मयंक यादव ने किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में महिला ओपन वर्ग 35 किलोमीटर पैदल चाल में शमीमा खातून व पुरुष वर्ग में अश्वनी कुमार प्रथम स्थान पर रहे। अतुल नागर इटावा ने द्वितीय व फिरोजाबाद के जीतेंद्र कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग की 20 किलोमीटर पैदल चाल में सहारनपुर के फरमान अली प्रथम, प्रयागराज के विनय विश्वकर्मा द्वितीय, बरेली के मो.जाकिर हुसैन ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 20 किलोमीटर पैदल चाल में
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर की नेहा सैनी ने प्रथम, फैजाबाद की ब्यूटी कुमारी ने द्वितीय व उन्नाव के आर्य सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग की 20 किलोमीटर ओपन पैदल चाल में सहारनपुर की प्रीती चौहान ने प्रथम, सहारनपुर की ही तापसी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका अलका पाठक (नेशनल वाक रेस), सिद्धार्थ कृष्णा, गजेंद्र सिंह, अजय कुशवाह, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार यादव, डा.मो.जियाउर रहमान, यामिनी सिंह, एकनाथ रहे। पुरस्कार वितरण मुख्य अतिथि जिला क्रीड़ाधिकारी नरेश चंद्र यादव, विशिष्ट अतिथि अभिषेक विक्रम सिंह ने किया।
इस दौरान इटावा एथलेटिक एसोसिएशन के सचिव एसके यादव, मयंक यादव, सिद्धार्थ कृष्णा, प्रमोद कुमार, कमलेश कुमार यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed