{"_id":"5fdfa40c8ebc3e3e7d723358","slug":"sports-etawah-etawah-news-etawha-news-knp601132322","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर को हराकर दिल्ली फाइनल में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर को हराकर दिल्ली फाइनल में
विज्ञापन
इटावा। महात्मा ज्योतिबा फुले स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 12वें स्व.रणवीर सिंह स्मृति ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच रविवार को मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली और शिवा क्रिकेट क्लब कानपुर के बीच खेला गया। इसमें दिल्ली ने शानदार खेल दिखाते हुए कानपुर को 42 रनों से हराकर फाइनल का टिकट कटा लिया।
मलिक स्पोर्ट्स दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और निर्धारित 25 ओवर में 8 विकेट पर 147 रन बनाए। इसमें रितिक यादव ने सर्वाधिक 79 रन, वकास अहमद ने 18 और अभिषेक पाठक व आकाश अंटिल ने 14-14 रन जोड़े। कानपुर के गेंदबाज अंशुमान पांडेय ने 5, अर्पित ने 2 और ईशान मिश्र ने एक विकेट लिया। जवाब में शिवा क्लब कानपुर की टीम के सभी खिलाड़ी 23.1 ओवर में मात्र 105 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कानपुर के भव्य तिवारी और अंशुमान पांडेय ने 20-20 रन, ईशान मिश्रा ने 14 और अलमास शौकत ने 11 रन बनाए। दिल्ली की तरफ से शानदार गेंदबाजी करते हुए यशपाल डागर ने तीन विकेट, सलमान खान और वकास अहमद ने 2-2 और रवी तेवतिया, आकाशदीप भाकर व कमल त्रिपाठी ने 1-1 विकेट लिया। दिल्ली के रितिक यादव को बेहतरीन बल्लेबाजी के लिए मैन ऑफ द मैच पुरस्कार दिया गया। अंपायरिंग यूपीसीए (उत्तर प्रदेश क्रिकेट असोसिएशन) के मान्यता प्राप्त अंपायर सुनील शुक्ला व रितेश शर्मा ने की। स्कोरिंग यूपीसीए के मान्यता प्राप्त स्कोरर राजेश सिंह ने की और कमेंट्री फिरोजाबाद के असलम भोला ने की।
टूर्नामेंट संयोजक लालजी दुबे, विवेक यादव, हरिशंकर चतुर्वेदी, जैनुल आब्दीन, अरविंद सिंह, राज किशोर ठाकुर, सौरभ पाठक, एपी यादव (टिंकू), राजबीर बाबा, सचिन अग्रवाल, अजय तिवारी, आनंद यादव टंटी, मो. अतीक, अजय यादव, कपिल चौबे, संजीव यादव ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
आयोजन समिति के वरिष्ठ सदस्य पूर्व रणजी खिलाड़ी बिजेंद्र सिंह तथा रेहान अजीज ने बताया कि सोमवार को इटावा और दिल्ली के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि मैनपुरी के पूर्व सांसद माननीय तेज प्रताप यादव होंगे जो पुरस्कार वितरण करेंगे।