फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Speed up the construction work of overbridge: In-charge minister

ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में और तेजी लाएं: प्रभारी मंत्री

Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 29 Aug 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
Speed up the construction work of overbridge: In-charge minister
इटावा। शहर में रामनगर फाटक पर बन रहे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य में तेजी लाएं और इसे निर्धारित समय सीमा के अंदर पूरा करें। यह निर्देश प्रभारी मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी ने मंगलवार को निर्माणाधीन पुल का निरीक्षण करने के बाद सेतु निगम के अधिकारियों को दिए।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि करीब पौन किलोमीटर लंबे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य 73.64 करोड़ की लागत से कराया जा रहा है। इसे एक साल के अंदर बनाए जाने का लक्ष्य है। सेतु निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर बीके जैन ने प्रभारी मंत्री को निर्माणाधीन पुल की प्रगति के बारे में बताया कि अभी तक 26 प्रतिशत निर्माण कार्य पूरा हो चुका है। अब तक 108 में 97 पुल की पाइल पूरी हो चुकी है। जबकि 27 पिलर में 14 पिलर पाइल हो चुके हैं। तीन पिलर पूरे हो चुके हैं। सभी के फाउंडेशन तैयार हो चुके हैं। निर्माण कार्य में पांच मशीनें लगीं हुईं हैं।
विज्ञापन

15 जून को सांसद डॉ.रामशंकर कठेरिया ने हवन पूजन कर किया था। इस पुल के बनकर तैयार हो जाने के बाद ट्रेनों के आवागमन की वजह से अक्सर बंद होने वाले रामनगर रेलवे फाटक की वजह से लगने वाले जाम से भी लोगों को काफी निजात मिलेगी। काफी लंबे अर्से से फाटक पर ओवरब्रिज बनाने की मांग की जा रही थी। इस दौरान विधायक, जिलाधिकारी समेत सेतु निगम के अधिकारी, भाजपा नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरब्रिज का निरीक्षण करने के बाद प्रभारी मंत्री जिला क्षय रोग अस्पताल का निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल में भर्ती टीबी मरीजों का हालचाल लिया और पूछा कि रुपये तो नहीं देने पड़ते। सभी ने कहा कि कोई परेशानी नहीं है। प्रभारी मंत्री ने इस मौके पर टीबी मरीजों को फल व 11 गोद लिए मरीजों को पोषण आहार वितरित किया। अस्पताल परिसर के पार्क में उन्होंने पौधरोपण भी किया। इस दौरान जिला स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed