{"_id":"647b831ce0c158af4302e3b2","slug":"space-vacated-in-papers-ground-occupied-etawha-news-c-12-1-267614-2023-06-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: कागजों में जगह खाली हुई, धरातल पर कब्जा कायम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: कागजों में जगह खाली हुई, धरातल पर कब्जा कायम
Sat, 03 Jun 2023 11:44 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 03 Jun 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
फोटो 22:::ताखा तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में समस्याएं सुनतीं सीडीओ और एसएसपी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
ताखा। विभागीय अधिकारी ही सरकार की मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला संपूर्ण समाधान दिवस पर सामने आया। खलिहान की जमीन पर कब्जे का विवाद कागजों में निस्तारित करके अधिकारियों ने रिपोर्ट लगा दी, जबकि धरातल पर कब्जा बरकरार है।
शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में रमपुरा कौआ गांव निवासी रामौतार सिंह ने प्रार्थनापत्र में बताया कि खलिहान की जमीन पर दबंग कब्जा किए हुए हैं। फर्जी जमीन खाली की रिपोर्ट लगाकर शिकायत निस्तारण कर दिखा दिया गया। कई बार प्रार्थना पत्र दे चुके हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। सीडीओ प्रणिता ऐश्वर्या ने अधिकारियों को सही रिपोर्ट लगाने के निर्देश दिए हैं।
इसी गांव के सुबोध कुमार ने बताया कि फर्जी तरीके से तैनात सफाईकर्मी के विरुद्ध पूर्व में दिए गए प्रार्थना पत्र की जांच न होने से वह बिना ड्यूटी के तनख्वाह उठा रहा है। इस पर पर डीपीआरओ बनवारीलाल ने सफाईकर्मी का एक माह का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं। शांति देवी निवासी नगला नथा ने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर नायब तहसीलदार सूरज प्रताप सिंह पर आरोप लगाया कि वह रुपये लेकर फर्जी आदेश जारी कर दिया। सीडीओ ने शिकायत पर जांच करवाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस से जुड़े सभी मामलों के समाधान का आश्वासन दिया। कुल 53 शिकायतें आईं। इनमें से सिर्फ एक का ही मौके पर निस्तारण हो सका। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. गीताराम, डीडीओ दीनदयाल, उपजिलाधिकारी देवेंद्र कुमार पांडेय, तहसीलदार मोहम्मद असलम आदि मौजूद रहे। उधर, तहसील सदर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 59 शिकायतें आईं। यहां पर भी सिर्फ एक ही शिकायत का मौके पर निस्तारण हो सका।
जसवंतनगर में राजस्व की शिकायतें सबसे ज्यादा आईं
जसवंतनगर। एसडीएम कौशल कुमार ने शनिवार को तहसील दिवस पर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उनके निस्तारण के लिए संबंधित विभागों के अधीनस्थ अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। विभिन्न विभागों से संबंधित 23 शिकायतों में दो मामलों का मौके पर निस्तारण किया गया। शनिवार को तहसील दिवस पर दिवस अधिकारी के रूप में एसडीएम कौशल कुमार और क्षेत्राधिकारी अतुल प्रधान व तहसीलदार प्रभात राय रहे। सबसे अधिक राजस्व विभाग से संबंधित शिकायतें आईं। संवाद