फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP president has lost his land, is searching for another place: Shahi

सपा अध्यक्ष खो चुके हैं अपनी जमीन, तलाश रहे दूसरी जगह: शाही

Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 11:11 PM IST
विज्ञापन
SP president has lost his land, is searching for another place: Shahi
वार्ता करते प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, साथ में विधायक सरिता भदौरिया व सावित्री कठेरिया - फोटो : ETAWHA
इटावा। बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे का निर्माण पूर्णता की ओर है और गोरखपुर लिंक मार्ग का काम भी पूरा होने वाला है। बुंदेलखंड एक्सप्रेस को इटावा एक्सप्रेस-वे से जोड़ दिया जाएगा। इससे आवागमन और आसान हो जाएगा। यह बात प्रदेश के कृषि शिक्षा एवं जनपद प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शनिवार को यमुना तलहटी स्थित सुमेर सिंह के किला पर वार्ता के दौरान कही।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि सपा सरकार में पहले सैफई को पैसा भेजा जाता था, बच गया तो कन्नौज भेज दिया जाता था। सारा प्रदेश अंधेरे में रहता था। लेकिन प्रदेश की योगी सरकार में आज सारा प्रदेश उजाले में है।
विज्ञापन

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के बारे में कहा अपनी जमीन खिसकती देख दूसरी जगह तलाश रहे हैं। अतीक अहमद को पंजाब से यूपी न भेजे जाने के सवाल पर कहा यह दुखद है कि एक न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देश के बाद भी उसे भेजा नहीं जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन लोग हैं जो अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। कहा आज योगी सरकार में कानून का राज है। पहले साक्ष्य नहीं मिलते थे। अब कानून ने असर दिखाया है। अपराधी भयभीत हैं। इस दौरान सदर विधायक सरिता भदौरिया, भरथना विधायक सावित्री कठेरिया आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed