{"_id":"90afb59f6cbf836ed0e4a7a0b2522c7a","slug":"sp-leaders-activists-drove-the-bicycle-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपाइयों ने चलाई साइकिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपाइयों ने चलाई साइकिल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 05 Aug 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पुरोधा स्वर्गीय जनेश्वर मिश्र के जन्मदिवस पर सपा ने साइकिल यात्रा की शुरुआत की। पार्टी कार्यालय पर विधान परिषद सदस्य असीम यादव, युवा सपा नेता अंशुल यादव ने इसे हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन
बाद में अंशुल यादव ने हुजूम के साथ साइकिल भी चलाई। बुधवार को यह साइकिल यात्रा शहर भर के मार्गों से गुजरी। इस दौरान लोगों को पार्टी की नीतियों एवं सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई। साइकिल यात्रा के दौरान समाजवादी पार्टी जिंदाबाद के नारे गूंजते रहे।
विज्ञापन
इससे पूर्व पार्टी कार्यालय पर विचार गोष्ठी का आयोजन हुआ। इसमें दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री अशोक यादव ने ‘छोटे लोहिया’ के चित्र पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके व्यक्तित्व और राजनीतिक सफर के बारे में बताया। यहां साइकिल यात्रा में शामिल होने के लिए युवाओं की संख्या अच्छी खासी रही। साइकिल यात्रा में युवाओं का जोश देखे ही बनता था।
विज्ञापन
बाद में शुरू हुई साइकिल यात्रा में युवाओं में जोश देखने लायक था। शहर के प्रमुख मार्गों से होती हुई साइकिल यात्रा पचराहा पर समाप्त हुई। यहां जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने पहुंचकर युवाओं का उत्साह बढ़ाया।
साइकिल यात्रा में सदर विधायक रघुराज सिंह शाक्य, कृष्ण मुरारी गुप्ता, प्रेमदास कठेरिया, आशीष राजपूत, रामनाथ सिंह यादव, फुरकान अहमद, अजय भदौरिया, रतन चौधरी, खन्ना यादव, आदित्य गोविंद, राजेश यादव, फरहान शकील, महिला सभा अध्यक्ष अरविंद कुमारी, ललित दुबे, मुबारक अंजुम, आलोक दीक्षित, विक्की गुप्ता आदि मौजूद रहे।
व्यापार सभा ने किया स्वागत
साइकिल यात्रा में मौजूद युवा सपा नेता अंशुल यादव का साबितगंज में समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष मनीष जैन ने फूलमाला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान जागेश्वर प्रसाद अग्रवाल, शिवशरण गुप्ता, रंजीत सिंह कुशवाहा, कमल जैन, धर्मेंद्र जैन, राजेश जैन, ज्ञानेंद्र प्रकाश जैन, श्याम मनोहर दीक्षित, सर्वेश चौहान, कालू जैन आदि शामिल रहे।
सपा मुखिया के गांव में भी चली साइकिल
सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव के गांव में भी कार्यकर्ताओं ने जमकर साइकिल चलाई। युवा कार्यकर्ताओं ने साइकिल यात्रा के माध्यम से दो दर्जन से अधिक गांवों में पार्टी नीतियों एवं सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया।
पंफलेट बांटे और जगह जगह रुककर विकास कार्यों से अवगत कराया। साइकिल यात्रा में युवाओं का जोश देखे ही बनता था। साइकिल यात्रा को सपा मुखिया के भाई वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह यादव एवं जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमलता यादव ने झंडी दिखाई। साइकिल यात्रा में शामिल युवाओं का जोश देखे ही बनता था।
साइकिल यात्रा रमैयापुर, मुचेहरा, नगला आछेलाल, अमरसीपुर, मिटठनपुरा, अतिराजपुरा, भाऊपुरा, नगला सबी, बटौआ, उझियानी, तरकारा गांव से गुजरते हुए ताड़ वाले बाबा आश्रम पर समाप्त हुई।
यहां रामौतार यादव एवं हरिनाम दास महात्यागी ने सभी को जलपान कराया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख डा. अरविंद यादव, रामनरेश यादव, चंदगीराम यादव, संतोष शाक्य, भारत सिंह यादव, कमलेश यादव, गणेश फौजी, नरेश यादव, जाहर सिंह यादव, मोहित शाक्य, विजयपाल, सनी यादव, रामनरेश झिंगूपुर, रामऔतार यादव मौजूद रहे।
भरथना प्रतिनिधि के अनुसार, समाजवादी पार्टी की उपलब्धियों एवं रीतियों व नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पार्टी नेतृत्व के आह्वान पर शेखूपुर चंदेठी स्थित सोहम आश्रम के समीप से सपा के ताखा ब्लाक अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य रामवीर ने साइकिल यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि सपा सरकार में विकास की गंगा बह रही है। हर वर्ग के लोगों को लाभ मिल रहा है। यह साइकिल यात्रा ग्राम बेर, नगला प्रान, लखनपुरा पचार, जबरपुरा, तुरैया, आलमपुर, उमरसेंडा, नगला धना, सिहुंआ आदि करीब दो दर्जन गांव से होकर गुजरी।
इस दौरान यात्रा में शामिल युवा प्रदेश सरकार की कल्याण नीतियां लोगों को बताते चल रहे थे। यात्रा में विधानसभा अध्यक्ष रामनरेश यादव, वीरेंद्र सिह यादव, राजकुमार, रविंद्र सिह यादव, ज्ञान सिह उर्फ बाबा, अवधेश कुमार, नेम सिह, गंभीर सिंह, प्रधान लखनपुरा इंद्रपाल सिंह यादव, प्रधान तुरैया पंकज यादव, अशोक कुमार, नेकराम सिंह, सरनाम सिंह, जयवीर सिंह, राजेश, रामलाल, देवेंद्र सिंह, जयकिशन, विनय यादव, श्यामवीर, उपेंद्र कुमार, जितेंद्र कुमार, अरविंद कुमार, शैलेंद्र, दिलीप कुमार, रीतेश कुमार, यशवीर सिह, अनुज कुमार आदि कार्यकर्ता शामिल रहे।