फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   SP leader's last rites took place under police guard in Etawah

इटावा में पुलिस के पहरे में हुआ सपा नेता का अंतिम संस्कार

Thu, 14 Jul 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Jul 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
SP leader's last rites took place under police guard in Etawah
अंतिम संस्कार के वक्त यमुना जी मोक्ष धाम पर मौजूद पुलिस अधिकारी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। कल्याणपुर के सपा नेता का बुधवार को पुलिस के पहरे में यमुना तट पर अंतिम संस्कार किया गया। पुलिस ने छह नामजद आरोपियों में एक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य की तलाश में दबिशें दी जा रहीं हैं। एसएसपी ने खुलासे के लिए सर्विलांस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया है।
विज्ञापन

इकदिल थाना क्षेत्र ग्राम कल्याणपुर में घर के बाहर पड़ी मौरंग की बजरी हटाने के विवाद में सपा नेता गिरजेश राजपूत की मंगलवार को लाठी डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई थी। पिता बाल कृष्ण शास्त्री ने देर शाम पड़ोसी सुब्रत, अनुराग, शिवम, सीपू, अमन और बबलू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी सुब्रत को गिरफ्तार कर लिया था। एहतियातन गांव में पुलिस और पीएसी लगा दी गई थी।
विज्ञापन

मंगलवार देर शाम पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को गांव ले गए। बुधवार सुबह ही सीओ सिटी अमित कुमार, फ्रेंड्स कॉलोनी थाना प्रभारी विवके कुमार सिंह और सिविल लाइन थाना प्रभारी मोहम्मद कामिल पुलिस बल के साथ गांव पहुंच गए। पुलिस के पहरे में यमुना घाट पर शव का अंतिम संस्कार किया गया। सपा जिला अध्यक्ष गोपाल यादव, सपा नेता आर्यन यादव और भाजपा के ब्लाक प्रमुख गणेश राजपूत भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed