{"_id":"bbe6f3b9a4e25625eb17736eedf02b59","slug":"sp-leader-ravindra-s-house-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा नेता रविंद्र के घर में लगी आग ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा नेता रविंद्र के घर में लगी आग
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 16 Mar 2015 12:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोहल्ला कटरा बल सिंह में रह रहे सपा नेता और पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव (गुड्डू) के मकान की ऊपरी मंजिल में शनिवार की रात आग लग गई। आग में 80 हजार रुपये की नकदी सहित लाखों रुपये का सामान जलकर खाक हो गया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं हो पाई। गृहस्वामी ने करीब सात लाख रुपये के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।
पूर्व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रविंद्र कुमार श्रीवास्तव शहर के मोहल्ला कटरा बल सिंह में रहते हैं। शनिवार की रात करीब साढ़े आठ बजे उनके मकान की ऊपरी मंजिल में आग लग गई। इस दौरान परिवारीजन ग्राउंड फ्लोर पर मौजूद थे। उन्हें आग लगने की जानकारी नहीं हो पाई। आसपास के लोगों ने गुड्डू श्रीवास्तव को बताया कि उनके मकान के ऊपरी हिस्से से धुआं उठ रहा है।
परिवारीजन दौड़कर ऊपर पहुंचे और कमरा खोला तो अंदर का नजारा देख दंग रह गए। कमरे में रखा सामान आग की लपटों में घिरा था। सपा नेता ने आननफानन इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। परिवारीजन पड़ोस के लोगों के सहयोग से आग बुझाने में जुट गए। थोड़ी देर में दमकल भी पहुंच गई। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। तब तक कमरे में रखा सारा सामान जल चुका था।
विज्ञापन
आग बुझाने में गुड्डू की बेटी ऐश्वर्या (18) और मोहल्ले के कैलाश, बेंचेलाल, विनोद झुलस गए। गुड्डू ने बताया कि आग में कमरे में रखे 80 हजार रुपये नकद, एसी, एलसीडी, फ्रिज, गीजर, बेड, सोफा सहित कपड़े जल गए। करीब सात लाख रुपये के आसपास नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी इसका पता नहीं चल सका है।
बारिश के कारण नहीं पता लगी आग
सपा नेता गुड्डू श्रीवास्तव के मकान की ऊपरी मंजिल में जिस वक्त आग लगी उस वक्त बारिश हो रही थी। परिवारीजन ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरों में थे। आस-पड़ोस के लोग अपने-अपने घरों में थे। इस बीच आग फैलती गई और किसी को पता तक नहीं चला। अगर बारिश न हो रही होती तो लोग घरों के बाहर होते और कमरे से उठता धुआं तुरंत देख लेते और बर्बादी बचा ली जाती।