फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sought the restoration of the old pension scheme

पुरानी पेंशन योजना की मांगी बहाली

Thu, 06 Aug 2015 10:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Thu, 06 Aug 2015 10:37 PM IST
विज्ञापन
Sought the restoration of the old pension scheme

माध्यमिक शिक्षक संघ पांडेय गुट के प्रदेशीय आह्वान पर बृहस्पतिवार को जिले भर के माध्यमिक शिक्षकाें ने जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देकर पुरानी पेंशन योजना की बहाली मांगी। प्रदेश सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया।

विज्ञापन


साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीआईओएस के प्रतिनिधि प्रधानाचार्य एके सिंह को सौंपा। धरने को संबोधित करते हुए प्रदेशीय मंत्री शिवकुमार गुप्त ने कहा कि कर्तव्य के पेड़ पर ही अधिकार के फूल खिलते हैं। शिक्षक शिक्षार्थी एवं माध्यमिक शिक्षा के विकास के लिए संघर्षरत रहना चाहिए।
विज्ञापन


प्रांतीय कार्यसमिति के सदस्य अरविंद कुमार कैथबार ने टीचरों की मांगाें का समर्थन करते हुए कहा कि यदि सरकार ने इन्हें नहीं माना तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। संघर्ष समिति संयोजक अशोक कुमार दीक्षित ने भी टीचरों से संघर्ष का आह्वान किया। इस मौके पर जिला मंत्री विपिन कुमार ने जनपद के पीड़ित शिक्षकों की समस्याओं के लंबित रहने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि शैक्षिक सत्र लाभ प्राप्त करने वाले टीचरों व प्रिंसिपलों के वेतन का भुगतान नहीं हो रहा है। उन्होंने शीघ्र वेतन भुगतान की मांग की। जिला अध्यक्ष रमेश चंद्र मिश्रा ने 18 सूत्रीय मांगे बताईं।

मांग पत्र में टीचरों को पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने, सीटी का एलटी में संविलियन, वित्त विहीन शिक्षकों को मानदेय तथा व्यवसायिक शिक्षकों आदि की मांगों पर धरने में व्यापक चर्चा हुई। चर्चा में जनपद में प्रत्येक माह विलंब से वेतन भुगतान पर शिक्षकों ने नाराजगी प्रकट की।


धरने पर बैठने वालों में कमलेश कुमारी, मंजूलता, धर्मेंद्र पटेल, पुष्पेंद्र कुमार, मुकेश कुमार, अनुरुद्ध मिश्रा, हेमचंद्र, सुनील कुमार, बृजमोहन, प्रेम बहादुर सक्सेना, रामकिशोर गुप्ता, अजय कुमार, ओमप्रकाश यादव, केएन दुबे, सुनील यादव, प्रद्युम्न कश्यप, नरदेव आर्य, प्रहलाद प्रसाद, राजकुमार, प्रधानाचार्य डा. ध्रुव कुमार गुप्ता, शिक्षणेत्तर संघ के जिला अध्यक्ष दिनेश तोमर, अरविंद तिवारी, आशाराम मिश्र, जगदीश गौतम, चंद्रेश कुमार, अशोक कुमार यादव, राजेंद्र सिंह भदौरिया आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed