फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Son was shot while cleaning his father's rifle

Etawah News: पिता की राइफल साफ कर रहे बेटे को लगी गोली

Sun, 25 Jun 2023 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Sun, 25 Jun 2023 11:32 PM IST
विज्ञापन
Son was shot while cleaning his father's rifle
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




सैफई (इटावा)। समाजवादी पार्टी के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष व बिहारी भटपुरा गांव के पूर्व प्रधान संतोष शाक्य का पुत्र विशाल पिता की राइफल साफ कर रहा था। तभी अचानक गोली चलने से वह घायल हो गया। गोली सीने को पार करके निकल गई। उसे सैफई मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने संतोष शाक्य से फोन पर वार्ता करके बेटे के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली और विश्वविद्यालय प्रशासन से भी बेहतर इलाज करने के लिए कहा है।

बिहारी भटपुरा के पूर्व प्रधान संतोष शाक्य का बेटा विशाल (24) मथुरा से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह पिता की लाइसेंसी राइफल की सफाई कर रहा था। तभी अचानक गोली चल गई। गोली उसके सीने को पार करके निकल गई। वह घायल होकर गिर पड़ा। गोली चलने की आवाज सुनकर मौके पर परिजन पहुंचे। आनन-फानन घायल को सैफई मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन




संतोष शाक्य सपा के वरिष्ठ नेता हैं। बताते हैं कि वह पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के सबसे नजदीक हैं। गोली लगने की जानकारी मिलने पर पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव, पूर्व राज्य मंत्री आलोक शाक्य, पूर्व विधायक राजू यादव सहित क्षेत्र के बड़ी संख्या में प्रधान, पूर्व प्रधान क्षेत्र पंचायत सदस्य विश्वविद्यालय पहुंचे। डॉक्टरों से घायल छात्र के स्वास्थ्य के विषय में जानकारी ली। प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद कामिल भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed