{"_id":"6af5f77e7b5d52de40083e05","slug":"son-in-law-visiting-his-in-laws-for-bhai-dooj-dies-in-a-road-accident-brother-in-law-injured-etawah-news-c-216-1-etw1015-152977-2026-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: भाई दूज पर ससुराल आए दामाद की सड़क हादसे में मौत, साला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: भाई दूज पर ससुराल आए दामाद की सड़क हादसे में मौत, साला घायल
Thu, 12 Nov 2026 10:59 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Thu, 12 Nov 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो 02:: राजवीर उर्फ मंजू। फाइल फोटो
इटावा। भाई दूज पर ससुराल आए दामाद की बाइक बुधवार शाम करीब सात बजे ग्वालियर बाईपास स्थित मानिकपुर मोड़ पर डिवाइडर से टकराने से मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा उनका साला घायल हो गया। सूचना पर पहुंचे परिजन दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने दामाद को मृत घोषित कर दिया।
जसवंतनगर थाना क्षेत्र के फक्कड़पुरा निवासी राजवीर उर्फ मंजू (39) भाई दूज पर अपनी ससुराल मानिकपुर विशु आए थे। बुधवार शाम करीब सात बजे वह अपने साले प्रेम सिंह यादव के साथ बाइक से बाजार में सामान खरीदने जा रहे थे। बाइक प्रेम सिंह चला रहे थे। ग्वालियर बाईपास स्थित मानिकपुर मोड़ पर अचानक बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने राजवीर को मृत घोषित कर दिया।
मृतक के साले सर्वेश ने बताया उनके भाई घायल प्रेम सिंह का उपचार कराया गया। राजवीर अहमदाबाद में पेंटिंग और रंगाई-पुताई का काम करते थे। दीपावली का त्योहार मनाने के लिए वह घर आए थे। मृतक के परिवार में पत्नी उर्मिला देवी के अलावा दो बेटे सुमित और नीशू व दो बेटियां सोनी और मोनी हैं। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। (संवाद)