{"_id":"6adcfee54e196feef8077437","slug":"some-names-are-missing-some-men-have-been-made-women-leaving-voters-upset-etawah-news-c-216-1-etw1004-151992-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: किसी का नाम गायब तो कहीं पुरुष को बना दिया महिला, मतदाता परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: किसी का नाम गायब तो कहीं पुरुष को बना दिया महिला, मतदाता परेशान
Sun, 25 Oct 2026 12:24 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sun, 25 Oct 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 11::शहर के एसडी कॉलेज में बने बूथ पर मतदाताओं को जानकारी देते बीएलओ। संवाद
इटावा। मतदाता सूची दुरुस्त करने के लिए चलाए जा रहे विशेष पुनरीक्षण अभियान में अव्यवस्थाएं और सूची की खामियां खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। एसआईआर के दौरान कागजात जमा करने के बाद भी किसी का मतदाता सूची में नाम नहीं जुड़ा तो कहीं वोटर आईडी कार्ड में पुरुष की जगह महिला दर्ज हो गया, जबकि चकरनगर में सत्यापन के दौरान पांच मृतक मतदाताओं के नाम भी मतदाता सूची में मिले। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में कई मतदान केंद्रों पर शाम चार बजे तक बीएलओ बैठने के निर्देश के बावजूद दोपहर तीन बजे के बाद ही ताले लटक गए। शहर के बूथों पर नए वोट बनवाने वालों की संख्या भी कम रही। जिले के बूथों की पड़ताल करती ये रिपोर्ट...
-- -- -- -
शहर के बूथों पर नए वोट बनवाने वालों की संख्या कम
इटावा। शहर के सनातन धर्म इंटर कॉलेज में दोपहर करीब 12 बजे तक केवल दो मतदाताओं ने नाम जुड़वाने के लिए फॉर्म छह जमा किए थे। कई लोग केवल सूची में अपना नाम देखने पहुंचे। राजकीय इंटर कॉलेज में दोपहर 12:30 बजे तक तीन लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए आवेदन किया। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में भी कई मतदाता सूची में नाम देखने के बाद लौट गए। (संवाद)
-- -- -- -- -
कागजात देने के बाद भी नहीं जुड़े नाम
बकेवर। कस्बे के दो मतदान केंद्रों पर नए मतदाता बनाने के लिए आठ आवेदन जमा हुए। शास्त्री नगर वार्ड निवासी सोमेश अवस्थी अपने भतीजे अतुल अवस्थी और उसकी पत्नी का नाम देखने पहुंचे तो दोनों के नाम सूची में नहीं मिले। उन्होंने बताया कि एसआईआर के दौरान वोट बनवाने के लिए बीएलओ को कागजात दिए थे, लेकिन नाम नहीं जुड़े। बीएलओ राशिद ने बताया कि कागजात फॉर्म के साथ जमा कराए गए थे। नाम क्यों नहीं जुड़े, इसकी जानकारी की जाएगी। इसके साथ ही एसडीएम न्यायिक भरथना अमित कुमार जायसवाल ने बकेवर और ग्रामीण क्षेत्र के बूथों का निरीक्षण कर नए मतदाताओं को सूची में जोड़ने के निर्देश दिए। लखना में एसडीएम भरथना काव्या सी ने कलावती रामप्यारी विद्यालय के बूथ 303 और 307 पर मधु, माया देवी व विनीता के फॉर्म छह देखे। (संवाद)
विज्ञापन
-- -- -- -- --
चकरनगर में पांच मृतकों के नाम मिले
चकरनगर। सहसों स्थित राजकीय इंटर कॉलेज के तीन बूथों में प्रथम बूथ की मतदाता सूची में 1075 नाम दर्ज हैं। इनमें 580 पुरुष और 495 महिला मतदाता हैं। सत्यापन के दौरान पांच मृतक मतदाताओं के नाम सामने आए। सात नए मतदाताओं के नाम जोड़ने और तीन संशोधन व नामों के शुद्धिकरण के फॉर्म भरे गए। (संवाद)
-- -- -- -- -
कसौगा बूथ पर ताला, रमीकावर में सात आवेदन
उदी। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के दौरान कसौगा गांव के बूथ संख्या 451 पर दोपहर तीन बजे ताला लगा मिला। वहीं, रमीकावर गांव के बूथ संख्या 447 पर मतदाता पुनरीक्षण के दौरान सात लोग पहुंचे। इनमें चार लोगों ने नए मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरा, दो लोगों ने वोट दूसरी जगह स्थानांतरित कराने के लिए आवेदन किया, जबकि एक मतदाता ने जन्मतिथि में गलती होने पर संशोधन कराया। (संवाद)
-- -- -- -
सवा तीन बजे के बाद बंद मिले बूथ
निवाड़ीकला। पड़ताल के दौरान क्षेत्र के पहाड़पुर का 3:11 बजे और दांदरपुर का 3:18 बजे बंद मिला। इसके साथ ही निवाड़ीकला बूथ पर कस्बा निवासी जयकृष्ण के पिता के नाम की जगह उनके पुत्र सुनील का नाम दर्ज होने पर सुधार फॉर्म भरा गया। उन्होंने बताया कि फॉर्म में उनके पिता के नाम पर उनके बेटे का नाम दर्ज हो गया है इसके सुधार के लिए फॉर्म भर दिया है। (संवाद)
-- -- -
नाम के साथ ही जेंडर में भी गड़बड़ी
भरथना। प्राथमिक विद्यालय परिगणित स्थित बूथ 53 और 54 पर बीएलओ आशीष कुमार व संदीप मौजूद रहे। दोपहर तक बूथ 53 पर नाम जोड़ने का एक और बूथ 54 पर संशोधन के तीन फॉर्म भरे गए। बूथ 54 के मतदाता नुरुद्दीन ने बताया कि सूची में उनका नाम नसीरुद्दीन दर्ज है। उनकी पत्नी मीना बेगम के रिकॉर्ड में भी पति का नाम गलत लिखा है। उन्होंने सुधार के लिए आवेदन किया। उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ 37 पर बीएलओ आरती और बूथ 38 पर आरती दुबे मौजूद रहीं। (संवाद)
===============
मतदाताओं की बात
नौ साल से रह रहे, फिर भी नहीं बना वोट
कसौगा गांव में पिछले नौ साल से रह रहे नीरज का वोट अब भी उनके पैतृक गांव साम्हों में दर्ज है। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड पर साम्हों का पता होने के कारण कसौगा में उनका वोट नहीं बन पा रहा है। लंबे समय से गांव में रहने के बावजूद मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं हो सका है। शनिवार को बूथ बंद होने से फिर भी फॉर्म नहीं भर पाया।
-- -- -
वोटर आईडी में पुरुष की जगह महिला दर्ज
उच्च प्राथमिक विद्यालय के बूथ संख्या 38 पर पहुंचे मतदाता शिव मोहन ने बताया कि उनके वोटर आईडी कार्ड में जेंडर पुरुष के बजाय महिला दर्ज है, जबकि मतदाता सूची में उनका जेंडर पुरुष लिखा है। कार्ड में हुई इस गलती को ठीक कराने के लिए वह बूथ पर पहुंचे और संशोधन की प्रक्रिया पूरी कराई।