{"_id":"a5b8e025c35b70392f7e10fe471e4f00","slug":"soldier-s-wife-chen-looted-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिपाही की पत्नी की चेन लूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिपाही की पत्नी की चेन लूटी
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 13 Jun 2015 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के आईटीआई के पास एक सिपाही की पत्नी की बाइकर्स ने चेन लूट ली। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना को अंजाम देने के बाद लुटेरे कुनैरा की ओर भाग निकले।
विज्ञापन
28वीं बटालियन पीएसी में तैनात सिपाही लाखन सिंह की पत्नी सीमा यादव शुक्रवार को बाजार में सामान खरीदने घर से निकली थीं। दोपहर करीब तीन बजे वहां से वह पैदल लौटने लगीं। जैसे ही आईटीआई के सामने पहुंची तभी पीछे बाइक से आ रहे दो लुटेरों ने उन्हें रोक लिया। एक लुटेरे ने उनके गले से चेन तोड़ने का प्रयास किया।
विज्ञापन
सीमा ने विरोध किया तो लुटेरे ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। फिर लुटेरे उनकी गले की चेन लूटकर भाग निकले। सीमा ने शोर मचाया तो आसपास के लोग दौड़कर मौके पर पहुंचे। लोगों ने इसकी सूचना थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
दिनदहाड़े लूट की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लुटेरों को तलाश किया लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका। सीमा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात लुटेरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ सिविल लाइन विनोद यादव ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर लुटेरों की तलाश की जा रही है।
लूट के मामले में रिपोर्ट
बकेवर। लवेदी थाना क्षेत्र में गुरुवार की रात भाई-बहन के साथ हुई लूट की वारदात में एक नामजद सहित चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। गांव नील देवता निवासी विपिन अपनी चचेरी बहन सुमन के साथ लखना से अपने गांव जा रहा था।
तभी बसैयाहार के पास बाइक सवार लुटेरों ने तमंचे के बल पर उनके पास से जेवर नकदी तथा बाइक लूट ली थी। इस संबंध में पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर सुधीर पोरवाल पुत्र हरिशचंद्र पोरवाल निवासी लखना व उसके तीन अज्ञात साथियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।