फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Soldier killed, wife injured due to Bolero collision

बोलेरो की टक्कर से फौजी की मौत, पत्नी घायल

Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Soldier killed, wife injured due to Bolero collision
ऊसराहार। थाना क्षेत्र के तिभटिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास शनिवार दोपहर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार फौजी व उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। हादसे में फौजी की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने महिला को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

मैनपुरी के थाना किशनी, रैपुरा गांव निवासी धर्मपाल सिंह (49) जम्मू कश्मीर के साबा में ए/48 बटालियन में एसआई थे। पत्नी में पत्नी सुशीला देवी, चार बेटे सचिन, कमलकांत, हिमांशु, अर्जुन और दो बेटियां प्रियंका व प्रिया है।
विज्ञापन

एसआई करीब एक माह की छुट्टी पर आए थे, उनको छह अक्तूबर को जाना था। बेटों ने फोन पर बताया कि शनिवार दोपहर धर्मपाल अपनी पत्नी के साथ बाइक से औरैया के थाना बेला, हरजू गांव में स्थित अपनी ससुराल जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऊसराहार के अहिरवाकटरा मार्ग पर तिभटिया गांव स्थित पेट्रोल पंप के पास पहुंचने पर उनकी बाइक में पीछे से बोलेरो ने टक्कर मार दी, जिससे दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे के बाद चालक बोलेरो समेत भाग निकला। सूचना पर पहुंची पुलिस घायल दंपती को सरसईनावर सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने धर्मपाल के मृत घोषित कर दिया। वही सुशीला देवी की हालत गंभीर होने पर उन्हें सैफई रेफर किया।

हादसे की सूचना पर मैनपुरी से परिजन इटावा पहुंचे। थानाध्यक्ष गंगादास गौतम ने बताया कि हादसे में फौजी की मौत हुई है। उनकी पत्नी का इलाज सैफई में चल रहा है। तहरीर के आधार पर वाहन व चालक की तलाश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed