Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Soil fertility is being destroyed by the burning of crop residue in fields.

Etawah News: खेतों में पराली जलाने से नष्ट हो रही उर्वरा शक्ति

Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 12 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Soil fertility is being destroyed by the burning of crop residue in fields.
फोटो 06: बाहरपुर में जानकारी देते विभागीय अधिकारी व मौजूद किसान। स्रोत सोशल मीडिया
भरथना। क्षेत्र अंतर्गत बाहरपुर गांव स्थित मिनी सचिवालय परिसर में खेत बचाओ अभियान के तहत गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें किसानों को खेतों में पराली न जलाने के लिए जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कृषि विशेषज्ञ प्रकाश नारायण त्रिपाठी ने बताया कि खेतों में पराली जलाने से मिट्टी की उर्वरा शक्ति लगातार कम होती है। इससे भूमि की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ ही पर्यावरण को भी नुकसान पहुंचता है। किसानों को चेतावनी दी गई कि पराली जलाने पर नियमानुसार जुर्माना भी वसूला जा सकता है। उन्होंने खेती में रासायनिक खादों का कम से कम प्रयोग करने की सलाह दी।
विज्ञापन

एडीओ कृषि दिलीप कुमार ने पराली के उचित निस्तारण के तरीके बताते हुए कहा कि इसे खेत के किनारे एकत्र कर पानी डालकर सड़ाया जा सकता है। इसके अलावा कृषि यंत्रों की मदद से पराली को काटकर खेत में ही मिट्टी में मिलाया जा सकता है। खट्टे मट्ठे का प्रयोग करके भी पराली को गलाने में मदद मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से पराली जलाने के बजाय इन उपायों को अपनाने की अपील की। गोष्ठी में किसानों को यह भी बताया गया कि ब्लॉक में गेहूं और सरसों का बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। बीज प्राप्त करने के लिए पंजीकरण कराना अनिवार्य है। इस दौरान किसान रामलखन निवासी बाहरपुर, शिशुपाल निवासी दासीपुर, रामसरन, सुरेश चंद्र, सरजू कुमार, गोविंद शाक्य सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed