फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   So students will have to appear for the exam before the board exam.

Etawah News: तो छात्रों को बोर्ड परीक्षा से पहले देनी होगी परीक्षा

Thu, 30 Nov 2023 12:12 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 30 Nov 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
So students will have to appear for the exam before the board exam.
- बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर कुल 118 आपत्तियां आईं, विद्यालय से 24 किमी दूर बनाए गए केंद्र
विज्ञापन

- इनमें से 54 आपत्ति आईं, वहीं 19 विद्यालयों ने छात्र संख्या कम करने की भी बात कही


संवाद न्यूज एजेंसी
इटावा। बोर्ड परीक्षाएं देने से पहले परीक्षार्थियों को केंद्र तक पहुंचने की भी परीक्षा देनी होगी। 66 केंद्रों में से 54 केंद्र विद्यालय से 24 किलोमीटर तक दूर बनाए गए हैं। इस पर विद्यालयों की आपत्ति जताई गई है।


बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिले में 66 परीक्षा केंद्रों की सूची 24 नवंबर को जारी की गई है। इन केंद्रों पर आपत्ति दर्ज कराने के लिए 28 तक का समय दिया गया था। मंगलवार रात तक कुल 188 आपत्तियां आईं। इनमें से 33 विद्यालयों ने उनका विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाए जाने की मांग की है।
विज्ञापन

वहीं 12 विद्यालयों ने संसाधनों की कमी का हवाला देते हुए केंद्र की जिम्मेदारी न देने का आग्रह किया। वहीं 19 विद्यालय संचालकों ने छात्र संख्या आवंटन कम करने की बात कही है। उनका कहना है कि उनके पास आवंटन संख्या के अनुसार व्यवस्थाएं नहीं हैं। उनके यहां बच्चों की संख्या कम की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

54 विद्यालयों ने अपने यहां के बच्चों के परीक्षा केंद्रों की दूरी अधिक बताई है। उन्होंने पास के ही परीक्षा केंद्र आवंटित करने की मांग की है। डीआईओएस मनोज कुमार ने बताया कि आपत्तियां मिली हैं। उन्हें बोर्ड को भेजा जा रहा है।


भरथना, बकेवर के बच्चों का केंद्र शहर भेजा, लवेदी के का उदी मोड़ केंद्र बनाया

भरथना के एसएवी इंटर कॉलेज का परीक्षा केंद्र शहर के स्कूल में बनाया गया है। ऐसे में यहां के परीक्षार्थियों को 20 किमी परीक्षा देने के लिए आना पड़ेगा। वहीं बकेवर के जनता कॉलेज के छात्रों का भी सेंटर शहर में बनाया गया है। ऐसे में यहां के परीक्षार्थियों को भी 20 किलोमीटर दूर आना पड़ेगा। उधर, लवेदी के विद्यालयों का उदी मोड़ में केंद्र बनाया गया है। ऐसे में यहां के परीक्षार्थियों को 24 किलोमीटर दूर जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed