फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Smartness of meters ends, 27 thousand consumers get relief

Etawah News: मीटरों की स्मार्टनेस खत्म , 27 हजार उपभोक्ताओं को मिली राहत

Thu, 07 May 2026 12:20 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 May 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
Smartness of meters ends, 27 thousand consumers get relief
इटावा। स्मार्ट मीटर के करंट का दंश झेल रहे जिले के बिजली उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है। प्रीपेड स्मार्ट मीटरों में आ रही तकनीकी दिक्कतों को देखते हुए सरकार के फैसले से 27 हजार स्मार्ट मीटर अब साधारण मीटर की तरह ही काम करेंगे। वहीं, जिन 24 हजार उपभोक्ताओं के मीटर प्रीपेड किए जा चुके थे उन्हें भी अब महीने के अंत में बिजली का बिल जमा करने की पुरानी व्यवस्था का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन


विभाग की ओर से इनमें से 2.08 लाख उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जाने का लक्ष्य रखा गया था। संबंधित कार्यदायी संस्था ने अब तक 27 हजार उपभोक्ताओं के घरों में स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं जिनमें से 24 हजार मीटरों को प्रीपेड मोड में भी सक्रिय कर दिया गया था। अब शासन के आदेश के बाद जो स्मार्ट मीटर पहले लगाए गए थे, वे अब सामान्य मीटर की तरह काम करेंगे।
विज्ञापन

इसके लिए उपभोक्ताओं को अब प्रीपेड की तरह पहले से रिचार्ज नहीं करना पड़ेगा, बल्कि महीने के अंत में बिल आने पर उसका भुगतान करना होगा। इससे पहले पिछले सप्ताह ही शासन ने जिले में नए स्मार्ट मीटर लगाए जाने पर रोक लगा दी थी, जो आदेश अब भी जारी है। अधीक्षण अभियंता ऋषभ देव का कहना है कि फिलहाल स्मार्ट मीटर के संबंध में उच्चाधिकारियों की ओर से कोई लिखित शासनादेश नहीं आया है जैसा आदेश आएगा उसी अनुरूप व्यवस्थाएं लागू करवाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed