फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sleeper bus rammed into truck from behind, four people injured

Etawah News: ट्रक में पीछे से घुसी स्लीपर बस, चार लोग घायल

Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 21 Mar 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Sleeper bus rammed into truck from behind, four people injured
फोटो संख्या हाईवे पर खड़ी क्षतिग्रस्त बस। संवाद
विज्ञापन

फोटो संख्या हादसे के बाद खड़ा ट्रक। संवाद
फोटो संख्या घायल चंदन सिंह व नीरज श्रीवास्तव। संवाद

ट्रक में पीछे से घुसी स्लीपर बस, चार लोग घायल
क्रासर
-नेशनल हाईवे पर बिरारी गांव के पास ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से हादसा
-बलिया से दिल्ली जा रही बस में 30 से ज्यादा यात्री थे
संवाद न्यूज एजेंसी
इकदिल (इटावा)। आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर आगे चल रहे ट्रक चालक के अचानक ब्रेक लगाने से पीछे आ रही तेज रफ्तार स्लीपर बस उससे टकरा गई। हादसे में परिचालक समेत चार लोग घायल हो गए। बस सवारियों को लेकर बलिया से दिल्ली जा रही थी।
बस चालक जितेंद्र यादव ने बताया कि वह बलिया से दिल्ली स्लीपर बस ले जा रहा था। बस में 30 से ज्यादा यात्री थे। बुधवार सुबह करीब साढ़े छह बजे बिरारी गांव के पास धान के बोरे लादकर जा रहे ट्रक चालक ने अचानक ब्रेक लगा दी। जिससे पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का परिचालक की तरफ का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

टक्कर के बाद बस में यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। ट्रक पर लदे धान के बोरे बीच हाईवे पर गिर गए। हादसे के बाद चालक घटनास्थल से करीब 100 मीटर दूर ट्रक को छोड़कर भाग गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहगीरों की सूचना पहुंची यूपी-112 पुलिस ने बस के केबिन में फंसे बलिया के गांव मनियार निवासी बस मालिक के भाई चंदन सिंह पुत्र काशीनाथ, गांव अमृत पाली का परिचालक नीरज श्रीवास्तव पुत्र वैगूसहाय, फरीदाबाद के आकाश दुबे पुत्र गया प्रसाद और दिल्ली के सुधीर शर्मा पुत्र शिव शंकर को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया।

बस सवार यात्रियों को पुलिस ने दूसरी बस से गंतव्य के लिए रवाना किया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त बस को क्रेन से हटवाकर यातायात व्यवस्था सामान्य रूप से बहाल कराया। थाना प्रभारी भीमसेन पोनिया ने बताया ट्रक को कब्जे में लेकर थाने पर खड़ा कराया गया है। चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed