फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sixth day relief from Corona, 114 found, 25 cases reduced

कोरोना से छठे दिन राहत, 114 मिले, 25 केस घटे

Thu, 15 Apr 2021 12:14 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 12:14 AM IST
विज्ञापन
Sixth day relief from Corona, 114 found, 25 cases reduced
फोटो संख्या 15- बस स्टैंड परसिर में कोरोना की जांच करती स्वास्थ्य विभाग की टीम - फोटो : ETAWHA
इटावा। कोरोना संक्रमितों की बुधवार को आई जांच रिपोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को मामूली राहत दी। मंगलवार की तुलना में बुधवार को 114 नए संक्रमित मिले। यह मंगलवार की 139 की संख्या की अपेक्षा 25 कम हैं। सैफई क्षेत्र में सबसे ज्यादा 27 संक्रमित मिले। इनमें 21 सैफई मेडिकल कॉलेज, तीन गीन्जा गांव एवं तीन सैफई क्षेत्र में मिले।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र में 40 लोग शहर में संक्रमित मिले। इनमें करनपुरा में चार, फ्रेंड्स कालोनी व विजयनगर में तीन-तीन, गाड़ीपुरा, एसबीआई रामनगर, सिविल लाइन, एसडी फील्ड, आवास विकास, चौगुर्जी, लोहिया गैस एजेंसी के पास, कुनैरा में 2-2 संक्रमित मिले। यशोदा नगर, पत्ता बाग, यदुवंश नगर, अली कालोनी, पचावली, कुनैरा, पंजाबी कालोनी, खतराना टोला, मकसूदपुरा, राजागंज, खटखटा बाबा कालोनी, नौरंगाबाद, एकता कालोनी, अशोक नगर, गांधीनगर, मड़ैया शिव नारायण, शाह कमर व राजकीय पॉलिटेकिभनककॉलेज कैंपस में एक-एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन

अन्य स्थानों पर जनता कालेज बकेवर में तीन, छिमारा रोड में दो-दो संक्रमित मिले। पालीखुर्द में दो और हविलियागांव, निवाड़ीखुर्द, फक्कड़पुरा- जसवंतनगर, चितभवन, बड़ा बाबा बसरेहर, सीएचसी ताखा, एसबीआई सरसई नावर, अजबपुरा, कटरा पुख्ता-जसवंत नगर, सिद्धार्थनगर, सहसो, पक्का ताल-भरथना, रामपुरा, गिरधारीपुरा-भरथना, इटगांव, टीकमपुरा- बसरेहर,लुहियाकला, पालीपुर, केशोपुर, मंडी भरथना, लक्मनपुरा चकरनगर, चकरनगर, समर-ताखा, हनुमान गली, कनकलीपुरा, बिसरनी, ऊसराहार कला, ऊसराहार रोड में एक-एक संक्रमित मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

बस अड्डे पर हुई कोरोना जांच की
रोडवेज बस अड्डे पर स्वास्थ्य विभाग ने यात्रियों की कोरोना जांच शुरू कर दी है। बुधवार को जांच के साथ कोरोना से बचाव के लिए मास्क लगाने व हाथों को सैनिटाइज करते रहने की सलाह दी गई।

एसबीआई के उप प्रबंधक संक्रमित
चकरनगर। भारतीय स्टेट बैंक चकरनगर के उप शाखा प्रबंधक कोरोना संक्रमित हो गए। इस समय बीहड़ी क्षेत्र में आठ लोग पॉजिटिव हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजपुर अधीक्षक डॉ. अवधेश कुमार यादव ने बताया चकरनगर में पांच, डिभोली, डकरा, बंसरी में एक-एक पॉजिटिव केस सामने आए हैं। बैंक के कर्मचारियों का एंटीजन टेस्ट किया गया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed