फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Six thousand teenagers got vaccinated

छह हजार किशोरों ने लगवाया टीका

Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Six thousand teenagers got vaccinated
इटावा/बकेवर/महेवा। जनपद के 15 से 18 साल के छात्र-छात्राओं को कोरोना से बचाने के लिए गत तीन जनवरी से लगातार कोरोनारोधी टीका लगाने का सिलसिला जारी है।
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं को जल्द से जल्द शतप्रतिशत वैक्सीन लग जाए, इसको लेकर रविवार को भी टीकाकरण कार्य किया गया। रविवार को छह हजार किशोरों का टीकाकरण किया गया।
जनपद में एक लाख 10 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी टीका लगाए जाने का लक्ष्य है। रविवार को अवकाश होने और कड़ाके की ठंड पड़ने के बावजूद जनपद में करीब 70 कालेजों में वैक्सीनेशन कार्य किया गया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. भगवान दास के अनुसार, रविवार को छह हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को कोरोनारोधी कोवैक्सीन के टीके लगाए गए। अब तक जनपद में 14 दिन के अंदर करीब 40 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेगा वैक्सीनेशन अभियान के तहत बकेवर के दो विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने वैक्सीनेशन करवाया। यहां पर 350 किशोर व किशोरियों ने कोरोना से बचाव के लिए वैक्सीनेशन करवाया।
जनता विद्यालय इंटर कालेज में 260 व केएस मेमोरियल इंटर कालेज व्यासपुरा में 90 किशोर व किशोरियों ने वैक्सीनेशन करवाया। इस कार्य में सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी व एएनएम व स्टाफ व कालेज स्टाफ उपस्थित रहे।
उधर, महेवा कस्बा स्थित लोकमान्य रूरल इंटर कालेज में रविवार के अवकाश और गलनभरी ठंड की वजह से महज 20 छात्र-छात्राएं वैक्सीन लगवाने पहुंचे। प्रधानाचार्य शिवशंकर त्रिपाठी ने बताया जल्द ही शत प्रतिशत वैक्सीनेशन लक्ष्य प्राप्त कर लिया जाएगा।
पुलिसकर्मियों को आज लगेगी बूस्टर डोज
महेवा। बकेवर थाना परिसर में 17 जनवरी को दिन में 11 बजे से लेकर तीन बजे तक पुलिस कर्मियों को महेवा सीएचसी पर बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
महेवा सीएचसी अधीक्षक डॉ. गौरव त्रिपाठी ने बताया कि बकेवर थाना क्षेत्र के समस्त चौकी क्षेत्र के समस्त पुलिस कर्मियों को फ्रंट लाइन वर्कर के तहत बूस्टर डोज लगाई जाएगी।
11 डॉक्टरों समेत 67 कोरोना संक्रमित मिले
इटावा। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को अब तक के सर्वाधिक 67 कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिनकी कुल संख्या बढ़कर 361 हो गई है। लगातार तीन दिन से 50 से अधिक संक्रमित मिल रहे हैं।
अकेले तीन दिन संक्रमितों की संख्या 171 पहुंच गई है। जो आधे से अधिक और चिंता में डालने वाली है। नोडल अधिकारी डॉ. बीएल संजय के अनुसार, रविवार को दो संक्रमित भर्ती कराए गए।
इनको मिलाकर छह मरीज भर्ती हैं, जबकि 12 संक्रमितों को छुट्टी मिली। अब तम कुल मिलाकर 18 संक्रमितों की छुट्टी हो चुकी है। रविवार को मिले 67 संक्रमितों में 28 सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय के हैं, इनमें भी 11 चिकित्सक शामिल हैं।
इसके अलावा सैफई क्षेत्र में चार अन्य स्थानों पर संक्रमित मिले। शहर में जिन स्थानों पर संक्रमित मिले, उनमें कल्पना नगर व गीतापुरम कालोनी में चार-चार, केके इंटर कालेज में तील हैं।

महेरा चुंगी में तीन लोग संक्रमित मिले, जबकि शहर में पुरविया टोला, रानी बाग रामलीला रोड, कटरा फतेह महमूद खां, फ्रेंड्स कालोनी, छिपैटी, विजय नगर, पेट्रोल पंप के पास अलावा जसवंतनगर में दो, खांडेपुरा, अधियापुर, रजपुरा मूंज, खरगपुरा, बलभद्रपुर, घुघसीना, अकबरपुर में एक-एक संक्रमित मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed