{"_id":"64763e8464ca897b93078bbc","slug":"six-drowned-while-taking-bath-in-yamuna-four-rescued-etawha-news-c-12-1-261465-2023-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: यमुना में नहाने गए छह डूबे, चार को बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: यमुना में नहाने गए छह डूबे, चार को बचाया
Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 30 May 2023 11:50 PM IST
विज्ञापन
इटावा। गंगा दशहरा पर यमुना नदी में स्नान करने गए विजयपुरा के पांच किशोर और एक युवक डूब गए। ग्रामीणों ने नदी में छलांग लगाकर चार किशोरों को बचा लिया, जबकि एक युवक व किशोर बह गए। सूचना पर डीएम, प्रभारी एसएसपी अधिकारियों के साथ पहुंच गए। एसडीआरएफ डूबे लोगों की तलाश में लगी रही देर रात तक उनका कोई पता नहीं चल सका।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के विजयपुरा में मंगलवार सुबह करीब सात बजे परिजनों के साथ गंगा दशहरा पर सिद्ध ऋषि मंदिर के पास यमुना नदी में स्नान करने पहुंचे एक युवक और पांच किशोर गहरे पानी में चले गए। नदी की दूसरी ओर अपने खेत में काम कर रहे ग्रामीण विक्रम सिंह ने नदी में छलांग लगाकर भोले, निखिल, बिट्टू, तेजप्रताप को बचा लिया। वहीं हर्ष (15) और सूरज (25) नदी में बह गए। दोनों का काफी देर तक कुछ पता नहीं चलने पर अधिकारियों को सूचना दी गई। इस पर डीएम अवनीश राय, एडीएम जयप्रकाश प्रभारी एसएसपी सत्यपाल सिंह, एसपी सिटी कपिल देव सिंह, एसडीएम सदर विक्रम राघव और सीओ सिटी अमित सिंह पहुंच गए। डीएम ने परिजनों से जानकारी करने के बाद एसडीआरएफ बुलाने के निर्देश दिए। दोपहर करीब साढ़े 12 बजे आगरा से एसडीआरएफ की टीम पहुंच गई। रात तक हर्ष और सूरज का कुछ पता नहीं चल सकता था।
-- -- -- -- -- -- -- --
टीम देरी से पहुंचने से परिजनों में नाराजगी
:::: विजयपुरा निवासी बालेश्वर ने बिलखते हुए बताया कि उनका बेटा हर्ष सुबह उनकी बहनें लक्ष्मी, मीना और भाभी ननकी देवी के साथ यमुना में स्नान करने आया था। उन्होंने ने बताया हर्ष से बड़ी स्वाति व सबसे छोटे बेटे का नाम अंश और पत्नी का नाम सीमा देवी है। सूरज के चाचा गंभीर सिंह ने एसडीआरएफ की टीम के देर से पहुंचने पर नाराजगी जताई।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- --
ये रहीं समस्साएं
:: सिद्ध ऋषि मंदिर के पास से सकरी जगह होने पर एसडीआरएफ टीम यहां से अपनी वोट पानी में नहीं उतार सकी। सकरी रोड पर टीम का ट्रक फंसने की वजह से समय बर्बाद हुआ। टीम वोटों को वापस ट्रक में रखकर तीन किलोमीटर दूर रूरा गांव के रास्ते से होकर गई। इस सब मशक्कत में करीब दो घंटे का समय बर्बाद हो गया। टीम ने रूरा यमुना में उतरी और तलाश शुरू की।
-- -- -- -- -- -- -- -- --
कोट
डीएम अवनीश राय ने बताया कि विजयपुरा में यमुना का स्नान के लिए कोई तट नहीं है। गांव के पास से ही यमुना निकलने की वजह से यहां लोग स्नान करने आ गए थे। इस वजह से हादसा हो गया। एसडीआरएफ की टीम लगाई गई है। बच्चे सुरक्षित मिल जाएं इसका पूरा प्रयास किया जा रहा है।