फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sit in the OPD of the operation surgeon

सर्जन ऑपरेशन करें कि ओपीडी में बैठें

Sun, 03 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Sun, 03 Apr 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
Sit in the OPD of the operation surgeon
जिला अस्पताल में डॉक्टर के कक्ष के बाहर लगी मरीजों की भीड़। - फोटो : अमर उजाला
इटावा। मौसम में आए बदलाव के साथ जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़  बढ़ने लगी है। ऐसे में फिजीशियन न होने से मरीजों को सर्जन डॉक्टर देख रहे हैं। वहीं सर्जन डॉक्टर के सामने समस्या है कि वे गंभीर बीमारी के मरीजों का ऑपरेशन करें कि ओपीडी में मरीज देखें।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में पिछले एक हफ्ते से मरीजों की संख्या बढ़ रही है। स्थिति यह है कि जहां एक दिन में 100 से 150 मरीज अस्पताल आ रहे थे। वहीं अब इनकी संख्या 200 से ऊपर पहुंच गई है।
विज्ञापन


अस्पताल में एक भी फिजीशियन डॉक्टर न होने से मरीज सर्जन डॉक्टरों की दया के  पात्र बने हैं। इन मरीजों को कोई एक डॉक्टर नहीं देख रहा बल्कि जो सर्जन डॉक्टर जिस समय खाली होता है वह ओपीडी में बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई बार तो डॉक्टर बीच में ही किसी न किसी बहाने से उठकर चले जाते हैं जिससे कतार में खड़े मरीजों दिखा नहीं पाते हैं। अस्पताल में कोई फिजीशियन न होने के कारण यहां तैनात सर्जन डॉ. पियूष तिवारी व मंगल सिंह समय मिलते ही ओपीडी में बैठते हैं।

अगर इनमें से कोई उपलब्ध नहीं है तो किसी अन्य सर्जन को इस कार्य में लगा दिया जाता है। सर्जन डॉक्टर को रोजाना गंभीर बीमारी के मरीजों का  ऑपरेशन भी करना होता है। ऐसे में ओपीडी में सभी मरीजों को देख पाना संभव नहीं होता।

ऐसी स्थिति में डॉक्टर किसी न किसी बहाने मरीजों की भीड़ के बीच से उठकर यह कहकर चले जाते हैं कि अभी आ रहे हैं लेकिन वह वापस न आकर ऑपरेशन करने चले जाते हैं। मुख्य चिकित्साधीक्षक जिला अस्पताल डॉ. एके  पालीवाल ने बताया कि फिजीशियन के लिए कई बार शासन को लिख चुके हैं लेकिन डॉक्टरों की कमी के कारम इस समस्या का निस्तारण अभी तक नहीं हो सका है। वह कोशिश में लगे हैं कि जल्द शासन से जिला अस्पताल में फिजीशियन की तैनाती हो।


लंबे समय के बाद फरवरी में जिला अस्पताल में फिजीशियन डॉ. नित्यानन्द शर्मा की तैनाती हुई थी। उन्होंने ज्वाइनिंग के बाद दो दिन तक लगभग डेढ़ सौ मरीजों की ओपीडी की लेकिन तीसरे ही दिन वह छुट्टी लेकर चले गए और फिर वापल नहीं आए। हाल ही में उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए डीएनडी में एडमीशन लेने व जिला अस्पताल का कार्यभार छोड़ने के लिए जिला प्रशासन को पत्र भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed