फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Sister-in-law beats sister-in-law and injures her

Etawah News: देवरानी ने जेठानी को पीटकर किया घायल

Fri, 01 May 2026 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
Sister-in-law beats sister-in-law and injures her
इटावा। थाना सैफई के उसरई में जबरन भूसा भरने का विरोध करने पर देवरानी ने जेठानी को मारपीट कर घायल कर दिया। उसरई, पोस्ट कुम्हावर निवासी पूनम देवी ने बताया कि 20 अप्रैल को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह बाजार जाने के लिए तैयार हो रही थी। उसी समय देवरानी करन देवी जबरन उसके घर से भूसा भरने लगी। उसने ऐसा करने से उसे रोका तो अभद्रता करने लगी। विरोध करने पर उसे मारपीट कर घायल कर दिया। सास-ससुर ने आकर बीच-बचाव कराया। पूनम देवी का आरोप है कि देवरानी आए दिन उससे झगड़ा करती है। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी देती है। पीड़िता पूनम देवी की तहरीर पर पुलिस ने करन देवी पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह राठी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed