फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Singal has not yet been found in the district that came in the green zone

ग्रीन जोन में आया जिला पर सिग्रल अभी नहीं मिला

Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Singal has not yet been found in the district that came in the green zone
कोरोना की जंग में मंडल में पहला स्थान हासिल करने वाला इटावा जिला तकनीकी रूप से ग्रीन जोन में आ गया है, लेकिन केंद्र सरकार की स्वास्थ्य समिति की ओर से अभी तक इसका सिंग्नल नहीं मिला है। जिले में दोनों कोरोना मरीज ठीक होकर घर भी लौट आए हैं।
विज्ञापन

जसवंतनगर ब्लॉक के नगला भगत गांव में 12 अप्रैल को पहला मरीज मिला था। इसके चार दिन बाद 16 अप्रैल को दूसरा मरीज ऊसराहार ब्लॉक के सुतियानी गांव में निकला था।
विज्ञापन

नगला भगत के कारोना पॉजिटिव को इलाज कानपुर नगर सरसौल और सुतियानी के सेवानिवृत्त फौजी को कन्नौज के तिर्वा में बनाए गए कोरोना अस्पताल में भर्ती कराया गया था। पहला कोरोना पॉजिटिव 28 अप्रैल और सेवानिवृत्त फौजी 5 मई को स्वस्थ होकर घर लौट आए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

तकनीकी रूप से अंतिम मरीज के बाद 21 दिन तक नया मरीज न मिलने और पहले मिले मरीज ठीक होने पर जिला ग्रीन जोन में आ जाता है।
सुतियानी में दूसरा मरीज 16 अप्रैल को मिला था। इस लिहाज से 27 दिन हो चुके हैं। इस आधार पर तकनीकी रूप से इटावा जिला ग्रीन जोन में आ चुका है, लेकिन शासन की ओर से ग्रीन सिंग्नल नहीं दिया गया है।
जिलाधिकारी जेबी सिंह ने बताया कि तकनीकी रूप से जिला ग्रीन श्रेणी में आ गया है, लेकिन शासन से ऐसा कोई पत्र अभी नहीं आया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की समिति समय समय पर चर्चा कर जोन तय करती है।
इनसेट
कोरोना से जंग में इटावा मंडल में अव्वल
कोरोना से जंग में इटावा जिला मंडी के छह जिलों में अभी तक अव्वल है। जिले में केवल दो कोरोना पॉजिटिव मिले और अब दोनों ठीक हो चुके हैं। सबसे ज्यादा 307 मरीज कानपुर नगर में मिले हैं। इसमें सात की मौत हो चुकी है और 147 मरीज ठीक हो चुके हैं। अभी 153 का इलाज चल रहा है। कन्नौज व औरैया में 16-16, फर्रुखाबाद में आठ और कानपुर देहात में चार मरीज मिल चुके हैं। कानपुर देहात में एक मरीज ठीक हो चुके हैं और तीन का इलाज चल रहा है। फर्रुखाबाद में आठ, औरैया में चार और कन्नौज में नौ मरीज एक्टिव हैं, यानी इनका इलाज चल रहा है।

इनसेट
कोरोना अस्पताल के लिए एक टीम बढ़ाई
जिले में जसवंतनगर ब्लॉक की सीएचसी में बनाए गए कोरोना अस्पताल के लिए एक टीम और बढ़ा दी गई है। सीएमओ डॉ. एनएस तोमर ने बताया कि प्रत्येक टीम में छह डॉक्टर समेत 25 सदस्य हैं। इसके अलावा प्रत्येक टीम में छह स्टाफ नर्स, दो फार्मासिस्ट, दो लैब टेक्नीशियन, तीन बार्ड ब्वॉय और छह सफाईकर्मी रखे गए हैं। प्रत्येक टीम 15 दिन काम करने के बाद क्वारंटीन कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed